चित्तौड़गढ़। जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी नेतृत्व में 'वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान' का शुभारंभ हुआ है। यह पहल मात्र एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-जन का एक सशक्त आंदोलन बन चुका है, जो हमारी संस्कृति, आस्था और भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। 'जल है तो कल है' का मंत्र केवल एक नारा नहीं, बल्कि शाश्वत जीवन का सत्य है। यदि आज जल का संरक्षण किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति का मार्ग प्रशस्त होना निश्चित है।

आर्य गुरूकुल गौशाला प्रांगण में पशुपालन एवं गौपालन विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करते हुए विधायक आक्या ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने सभी से इस अभियान को एक व्यापक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित समुदाय से जल स्रोतों की स्वच्छता, उनके संरक्षण, जल संचयन और पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

इस पुनीत अवसर पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित उपस्थित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने जल, प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही, भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और गौमाता को हरा चारा खिलाकर सेवा का भाव प्रदर्शित किया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में रघु शर्मा, सुरेश झंवर, सुशील शर्मा, नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, भरत जागेटिया, अनिल ईनाणी, शैलेन्द्र झंवर, ओमप्रकाश शर्मा, भोलाराम प्रजापत, दीपक शर्मा, नवीन पटवारी, विश्वनाथ टांक, चंद्रशेखर सोनी, सुधीर जैन, राजन माली, अविनाश शर्मा, विनीत तिवारी, राजकुमार तोलंबिया, चंद्रदेव, हीरानंद शास्त्री, आचार्य नंदकिशोर, गावदेव शास्त्री, विशाल माहेश्वरी, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. हनुमान आर्य, संयुक्त निदेशक डॉ. सुमेरसिंह रावत एवं डॉ. सीता खटीक सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे। यह आयोजन चित्तौड़गढ़ में जल संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हुआ है, जो भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की नींव रखने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story