चित्तौड़गढ़ में वाल्मीकि जयंती पर 30 प्रतिभाओं और सफाई कर्मचारियों का सम्मान, महर्षि वाल्मीकि के नाम पर बनेगा चौराहा
नगर परिषद की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षा और खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 30 प्रतिभाओं और श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

चित्तौड़गढ़ में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह के दौरान मंच पर अपने सम्मान पत्र और ट्रॉफी दिखाती प्रतिभावान छात्राएं।
चित्तौड़गढ़ में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर नगर परिषद की ओर से आयोजित समारोह में वाल्मीकि समाज की शैक्षणिक और खेलकूद क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली 30 प्रतिभाओं सहित श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में सभापति अनिल ईनाणी ने महर्षि वाल्मीकि के नाम पर शहर में चौराहा बनाने और वाल्मीकि समाज के छात्रावास के लिए रियायती दर पर भूखंड आवंटित करने की घोषणा की। इसके साथ ही अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर मंडल की ओर से मीणा पाड़ा में भी महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
नगर परिषद की ओर से आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह के मुख्य अतिथि सभापति अनिल ईनाणी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में वाल्मीकि समाज को आश्वस्त किया कि चित्तौड़गढ़ शहर में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एक चौराहे का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही वाल्मीकि समाज के छात्रावास के लिए रियायती दर पर भूखंड आवंटित किया जाएगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पार्षद भोलाराम प्रजापत ने कहा कि रामायण महाकाव्य की रचना कर महर्षि वाल्मीकि ने संपूर्ण मानव समाज को अपना आशीर्वाद दिया है। उनके द्वारा रचित रामायण से भारत भूमि के सभी निवासियों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा मिल रही है।
मुख्य वक्ता प्रो. निर्मल देसाई ने सभी अतिथियों और नगर परिषद का धन्यवाद देते हुए वाल्मीकि जयंती समारोह के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज की प्रतिभाओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। पार्षद मोहित, शिवनारायण मल्होत्रा, अर्जुन बैरवा और सतीश चौहान ने भी महर्षि वाल्मीकि को नमन करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
समारोह में वाल्मीकि समाज की खेलकूद और शैक्षणिक क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली 30 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नगर परिषद के श्रेष्ठ सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य दिलीप बेनीवाल, जीवन कोदली, संतोष टांक, मुकेश घावरी, विजय मल्होत्रा, योगेश अटवाल, सुनिल बोर्डे और गोविन्द घारू ने सभी अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर राजेश कोदली, श्यामलाल पंवार, चंदन खोखर, राजन मल्होत्रा, बीएल घारू जिंक, भगवती लाल घारू, भेरूलाल घारू, रतन लोठ, सत्यनारायण चन्नाल, सत्यनारायण बेनीवाल, गोपेश कोदली, शिव कोदली, सुभाष घारू, पन्नालाल आर्य, अनिल बारेसा, वन्दना लोठ, मुकेश जेदिया, अमरदीप टांक, शीतल आर्य, शंभू नकवाल और राजेश छापरवाल सहित कई समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कोदली ने किया।
वहीं, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा नगर मंडल की ओर से सोमवार को मीणा पाड़ा में रामायण के रचयिता महर्षि भगवान वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सभापति अनिल ईनाणी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज संत रमेश महाराज ने की। गौरव त्यागी, चन्द्रशेखर सोनी, राजेश लोठ और ओमप्रकाश लोठ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सभापति अनिल ईनाणी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान वाल्मीकि के सिद्धांतों और आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में घनश्याम लोठ, संजय लोठ, शंकर लोठ, बाबूलाल कल्याणा, सागर लोठ, रतन कोदली, गोपाल बेनीवाल, विजय चनाल, राजकुमार कंडारा, ओम राठौड़, गोपी मोहटा, विक्की छपरीबंध, अजय छपरीबंध, आकाश चनाल, प्रहलाद बूरठ, विल्लू चौहान, शिवकोदली, दिलीप लोठ और संदीप लोठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दोनों आयोजनों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, सिद्धांतों और आदर्शों को याद किया गया। नगर परिषद के समारोह में प्रतिभाओं और सफाई कर्मचारियों का सम्मान तथा चौराहा निर्माण और छात्रावास के लिए भूखंड आवंटन संबंधी आश्वासन प्रमुख रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
