अरबन बैंक स्टाफ विशेष प्रशिक्षण संपन्न, डॉ. सेठिया ने दिए प्रगति और व्यवसाय वृद्धि के मंत्र
चित्तौड़गढ़ अरबन कोऑपरेटिव बैंक में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया ने स्टाफ को व्यवसाय वृद्धि, ग्राहक सेवा, अनुशासन और टीम भावना के साथ बैंक प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।

चित्तौड़गढ़ में अरबन कोऑपरेटिव बैंक द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए।
चित्तौड़गढ़। अरबन कोऑपरेटिव बैंक के सभी स्टाफजनों के लिए आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया ने सहकारिता में जिम्मेदारी की भावना को बैंक की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्टाफ बैंक की उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे।
मुख्य उद्बोधन में डॉ आई एम सेठिया ने कहा कि स्टाफ अपनी प्रभावी कार्यशैली से ग्राहकों का विश्वास जीतें और अपने व्यक्तित्व विकास के लिए नियमित रूप से गुणों में वृद्धि की दिशा में प्रयास करें। उन्होंने शाखा के व्यवसाय की समीक्षा करते हुए स्टाफजनों से आग्रह किया कि रजत जयंती के पश्चात व्यवसाय वृद्धि में लंबी छलांग लगाने के लिए सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और अनुशासन के भाव के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राहक को बैंक से जोड़ते हुए उनके आर्थिक विकास में भागीदारी निभाना आवश्यक है। इसके लिए गुणवत्तायुक्त ऋण, रिकवरी, छोटी बचत योजनाओं में आमजन की भागीदारी, व्यापक ग्राहक जनसंपर्क और त्वरित सेवा जैसे कार्यों को सकारात्मकता के साथ संपादित किया जाना चाहिए।
बैंक महाप्रबंधक जे पी जोशी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम तीन सत्रों में बैंक चेयरमैन के साथ प्रबंधनिदेशक डॉ वंदना वजीरानी और महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने व्यवसाय समीक्षा में भागीदारी निभाई।
प्रशिक्षण के समापन सत्र में डॉ सेठिया एवं निदेशक मंडल के साथ संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष शिव नारायण माँनधना, निदेशक दिनेश सिसोदिया, राधेश्याम आमेरिया, रणजीत सिंह नाहर, वृद्धिचंद कोठारी, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, कल्याणी दीक्षित, राजेश काबरा, दीप्ति सेठिया, नितेश सेठिया, आदित्य सेठिया, विमला सेठिया, सुनीता सिसोदिया, बालकिशन डाड, तेजा नाहर और मीना के सानिध्य में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी निदेशकगणों ने स्टाफ के कार्यकलापों की परिचयात्मक जानकारी लेते हुए भविष्य में बेहतर कार्य करने के लिए दिशा बोध कराया। उन्होंने कहा कि विकास टीम भावना के बिना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक शाखा का स्टाफ टीम भावना से मिलजुल कर कार्य करते हुए व्यवसाय वृद्धि सुनिश्चित करे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बैंक के कार्यों को प्रभावी बनाने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
