चित्तौड़गढ़: अरबन कोऑपरेटिव बैंक की निंबाहेड़ा शाखा का रजत जयंती महोत्सव संपन्न
बैंक अध्यक्ष डॉ. आई एम सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक अपनाने और युवा ग्राहकों को जोड़ने पर दिया गया विशेष जोर।

चित्तौड़गढ़ के झूलेलाल भवन में अरबन कोऑपरेटिव बैंक की निंबाहेड़ा शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव के दौरान दीप प्रज्ज्वलित करते अतिथि।
चित्तौड़गढ़। अरबन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की निंबाहेड़ा शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव झूलेलाल भवन पर हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
महोत्सव की अध्यक्षता एवं प्रमुख अतिथि
- यह महोत्सव बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
- अतिथियों की उपस्थिति: अशोक नवलखा, निदेशक बाल किशन धूत, हेमंत शर्मा, बाबर मल मीना, कल्याणी दीक्षित, हरीश आहूजा, प्रमुख उद्यमी सुशील चौधरी, प्रियंक नरेडी, भजन जिज्ञासु, पारस वीरवाल, ललित शारदा, सिद्धराज सिंघवी एवं प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी।
बैंक अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का उद्बोधन
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैंक की स्थापना व कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी।
"प्रतिस्पर्धा के दौर में सीमित साधनों के बावजूद बैंक ने सभी आधुनिक तकनीक माध्यमो को अपना कर विशेषकर युवा ग्राहकों को जोड़ने का प्रयास किया है और वर्तमान में जुड़े ग्राहकों को सफल व्यवसायी बनने के लिए प्रक्षिक्षण देकर उनका विश्वास जीतने का प्रयास किया है। बैंक व्यापक प्रचार प्रसार के माध्यम आमजन में भी सहकारिता की भावना का बीजारोपण करने का प्रयत्न कर रहा है।"
बैंक प्रबंध निदेशक वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन व बैंक की विस्तृत परिचयात्मक जानकारी प्रस्तुत की।
अतिथियों का अभिनंदन एवं प्रबंधन टीम
कार्यक्रम के दौरान बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंचासिन अतिथियों का उपरना ओढाकर अभिनंदन किया। इसमें निम्नलिखित सदस्य शामिल रहे:
- महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल व जे पी जोशी।
- प्रबंधक मदन विरवाल, तकनीकी प्रबंधक राकेश दशोरा, प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी।
- क्षेत्रीय प्रबंधक दामोदर चेचााणी, आरती खानचंदानी व मनोज तंबोली।
कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति
महोत्सव में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक और व्यवसायी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
मोती लाल आहूजा, सिद्धराज गोखरू, प्रदीप मोदी, अनिल धूत, रोहित नागोरी, भजन लाल, ललित शारदा, प्रियाक नरेडी, सुशील चौधरी, पारस वीरवाल, रवि कृपलानी, प्रियंका चाष्ठा, नाना लाल भूतड़ा, किशोर चिमनानी, विनोद नागोरी, रत्नेश काबरा, रामसाहय काबरा, सिद्धूराज सिंघवी, जगदीश राजोरा, पवन छीपा, रोहित नागोरी, हस्थी मल दुग्गड एवं विजय मारु।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
