बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधान कार्यालय निर्माण, रजत जयंती महोत्सव और वित्तीय लक्ष्यों की समीक्षा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

चित्तौड़गढ़ में अरबन कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया और निदेशक मंडल के सदस्य बैंक की भविष्य की योजनाओं और ऋण वसूली लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए।
चित्तौड़गढ़। अरबन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक बैंक चेयरमैन डॉ आई एम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए, जिसमें मुख्य रूप से रजत जयंती के अवसर पर ऋण की ब्याज दरों में की गई कमी का लाभ 31 मार्च तक ग्राहकों को देने के दृष्टिगत ब्याज दरें यथावत रखने का फैसला किया गया।
प्रधान कार्यालय निर्माण और महोत्सव की समीक्षा
बैठक के दौरान गांधी नगर स्थित प्रधान कार्यालय निर्माण स्वीकृति पर निर्माण कार्य का शीघ्र शुभारंभ करने तथा सभी शाखाओं पर रजत जयंती सक्रांति महोत्सव के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। इसके साथ ही मार्च के अंत तक के अनुमानित वित्तीय परिणाम की समीक्षा सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मांनधना, निदेशक दिनेश सिसोदिया, बालकिशन धूत, बाबर मल मीणा, राधेश्याम आमेरिया, दीप्ति सेठिया, हेमंत शर्मा एवं नितेश सेठिया के सानिध्य में आयोजित इस बैठक में वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ति में लक्ष्य पूर्ति, ऑडिट आक्षेप पूर्ति और ऋण वसूली पर चर्चा हुई।
ग्राहक संपर्क अभियान और भविष्य की योजनाएं
बैठक में ऋण की ब्याज दरों में की गई कमी को मार्च तक यथावत रखने का भी निर्णय किया गया। बैंक चेयरमैन डॉ सेठिया ने बताया कि "शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से सम्पूर्ण जिले में ग्राहक संपर्क अभियान से बैंक आम जन तक बैंक पहुंचने में सफल रहा और बाल बचत योजना की महत्ता भी बताने में सफल रहा।"
नक्शा स्वीकृति मिलने के साथ ही प्रधान कार्यालय निर्माण कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त बैंक ने केवल वर्तमान ऋणी ग्राहकों से मिलने का भी विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है।

