शाखा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राहकों का सम्मान किया गया और 23 मई को रजत जयंती महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की गई।

चित्तौड़गढ़। अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लि. की चित्तौड़गढ़ शाखा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शाखा परिसर में 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक ग्राहकों का सम्मान किया गया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर शाखा परिसर को विशेष रूप से सजाया गया और ग्राहकों ने बैंक की सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा, उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने सदस्यों एवं ग्राहकों का अभिनंदन करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही स्थानीय विकास को गति मिल सकती है। उन्होंने बैंक की व्यावसायिक प्रगति, कार्यकुशलता और प्रबंधन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं।

बैंक की प्रबंध निदेशक डॉ. वन्दना वजीरानी ने 26वें स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बैंक अध्यक्ष डॉ. आई.एम. सेठिया एवं संचालन मंडल के निर्देशन में बैंक व्यावसायिक चुनौतियों को स्वीकार करते हुए निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है और इस दौर में ग्राहकों को संतुष्ट रखते हुए आगे बढ़ना ही बैंक का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि बैंक द्वारा सदस्यों और ग्राहकों को समस्त तकनीकी युक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा ग्राहक संतुष्टि ही बैंक का प्रमुख ध्येय है।

महाप्रबंधक दिनेश खण्डेलवाल ने ग्राहकों से शाखा को आदर्श शाखा के रूप में विकसित करने में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा होने पर ग्राहक सीधे बैंक प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।

समारोह के दौरान संजय शर्मा, डॉ. वन्दना वजीरानी एवं निदेशक मंडल सदस्यों ने विगत 25 वर्षों से कार्यरत प्रबंधक अजय सिंह राठौड़ का उपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया तथा समस्त स्टाफ का अभिनंदन किया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि आमसभा एवं रजत जयंती महोत्सव का आयोजन 23 मई को इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।

समारोह में ग्राहक लक्ष्मीनारायण डाड, अशोक न्याती, रतन लाल बोहरा, सुदीप जैन, मुन्ना सिंह, कैलाश माली, शिव काबरा, अनवर मोहम्मद छीपा, कैलाश चन्द्र शर्मा, पारसमल सिंघवी, राकेश जैन, सुरभी अग्रवाल, नन्दलाल सखवाया, योगेष अग्रवाल, पदमा वाधवानी, गोविन्द न्याती, अरविन्द कुमार नाहर, महेश टेलर, अनुज जैन, महेन्द्र कुमार टोंग्या, संजय चेचाणी, कालू लाल सिंघवी, मनोज त्रिपाठी, रामरतन मेनारिया, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, सत्यनारायण आगाल, मीनु कंवर सोलंकी और कृतिका अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

शाखा प्रबंधक मनीष पाराशर ने सभी ग्राहकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ऋण प्रबंधक यशवन्त सिंह बाफना, अनिरूद्ध मालू, राकेश दशोरा, तरूण छाजेड़, अंकित श्रीवास्तव, अभिषेक टेलर, संजय कुमार शर्मा, मनीषा व्यास, लता शर्मा, मुकेश लढ़ा, गोवर्धन लाल शर्मा और सुरेन्द्र सिंह सारंगदेवोत सहित बैंक स्टाफ मौजूद रहा। स्थापना दिवस समारोह ने बैंक की 25 वर्षों की सेवाओं, ग्राहक विश्वास और सहकारिता आधारित बैंकिंग व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story