लखनऊ के एक होटल में आयोजित भारत सहकारी बैंकिंग सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक को बेस्ट अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के सम्मान से नवाजा गया। इसी अवसर पर बैंक अध्यक्ष डॉ. आई एम सेठिया को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड तथा डॉ. वंदना को बेस्ट प्रबंध निदेशक अवॉर्ड प्रदान किया गया। ये सभी सम्मान देश भर से आए लगभग 500 प्रतिनिधियों के समक्ष प्रदान किए गए, जिन्हें डॉ. सेठिया, विमला सेठिया तथा एमडी वजीरानी ने अतिथियों से प्राप्त किया।

बैंक के महाप्रबंधक जे. पी. जोशी के अनुसार, बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना, निदेशक मंडल सदस्य तथा प्रबंधन मंडल अध्यक्ष दिनेश सिसोदिया सहित अन्य सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विश्वास जताया कि बैंक के रजत जयंती वर्ष में प्राप्त यह सम्मान सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

सम्मेलन के दौरान तकनीकी सत्रों में बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे नियमित बदलाव, साइबर फ्रॉड से बचाव, ग्राहक संतुष्टि तथा नए-नए उत्पादों के प्रभावी उपयोग जैसे विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत समसामयिक चर्चा की गई। इन सत्रों में बैंक के प्रतिनिधियों ने भी पैनल स्पीकर के रूप में सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह उपलब्धि न केवल चित्तौड़गढ़ अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, बल्कि सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में इसके बढ़ते योगदान और साख को भी सुदृढ़ करती है।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story