चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए जिला यातायात पुलिस का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। हाईवे किनारे नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 15 दिनों में 62 ट्रकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूराराम खिलेरी ने बताया कि हाईवे किनारे संचालित ट्रांसपोर्ट कार्यालयों पर बिल, बिल्टी, भुगतान एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताओं के लिए कई बार ट्रक सड़क किनारे अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े कर दिए जाते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाती है और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

यातायात नियमों की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने के लिए जिला यातायात पुलिस द्वारा नियमित गश्त एवं विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 62 ट्रकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

यातायात पुलिस द्वारा हाईवे पर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बाधित न हो और दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।

पुलिस उप अधीक्षक यातायात भूराराम खिलेरी ने ट्रांसपोर्ट संचालकों, वाहन मालिकों एवं चालकों से अपील की है कि बिल, बिल्टी अथवा भुगतान संबंधी कार्यों के लिए अपने वाहनों को हाईवे अथवा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा नहीं करें। उन्होंने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े करने एवं यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि हाईवे पर अनधिकृत पार्किंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आमजन के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की विशेष प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story