चित्तौड़गढ़। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, चहुंमुखी विकास कार्यों और सुशासन की गौरवगाथा को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चित्तौड़गढ़ में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का सोमवार को भव्य आगाज हुआ। "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ सांसद सीपी जोशी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक सहित प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सांसद सीपी जोशी ने फीता काटने के उपरांत प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों में भारत ने आधारभूत संरचना, डिजिटल नवाचार, सामाजिक सेवाओं और संस्थागत विकास के क्षेत्रों में जो ऐतिहासिक प्रगति की है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह प्रदर्शनी उन उपलब्धियों का एक प्रभावी दर्पण है, जो विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणा और नई दिशा का स्रोत सिद्ध होगी। सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक पटल पर एक नई और सशक्त पहचान बना रहा है।

राजस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सांसद ने बताया कि राज्य ने केंद्र और राज्य की समन्वित योजनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विशेष रूप से अक्षय एवं सौर ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान की अग्रणी भूमिका और पीएम कुसुम योजना के तहत देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना राज्य की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शनी सरकारी योजनाओं और जनहितकारी प्रयासों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है, जिससे विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक टी.आर. कण्डारा ने जानकारी दी कि यह ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी आमजन के लिए प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक अवलोकनार्थ खुली रहेगी। इस उद्घाटन कार्यक्रम में रतन गाडरी, सुधीर जैन, गौरव त्यागी, मनोज पारीक, अनिल ईनाणी, भोलाराम प्रजापत, गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, नन्द किशोर लौहार, लाल सिंह डूडी, सोहन खटीक, आशीष शर्मा, घनश्याम लोठ, नवीन पटवारी, कमलेश आमेरिया, ओमप्रकाश शर्मा, भरत जागेटिया, राजन माली, राजेश मोची, अशोक पालीवाल, नितेश तिवारी, विष्णु सेन, प्रिंस शर्मा, किशन शर्मा, शांतनु काबरा, मोहित गोस्वामी एवं योगेश दशोरा सहित जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी केवल सरकारी आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विकास की उस यात्रा का प्रतीक है जो विश्वास और सुशासन के धरातल पर टिकी है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story