चित्तौड़गढ़ में तेरापंथ महिला मंडल की आमसभा की बैठक तेरापंथ भवन में उमा सुराणा एवं सुमित्रा श्रीश्रीमाल के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ आगामी गतिविधियों, संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में मंजू श्रीश्रीमाल ने नव नियुक्त अध्यक्ष प्रीति बाबेल, मंत्री आशा डुंगरवाल एवं कोषाध्यक्ष सिंपल सिंघवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही तेरापंथ महिला मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। नवगठित कार्यकारिणी ने मंडल के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने तथा महिला शक्ति को सेवा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी में डॉ. प्रियंका ढीलीवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। ऋतु सुराणा और अंकिता जैन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। रेखा श्रीश्रीमाल एवं निकिता डुंगरवाल को सह मंत्री बनाया गया, जबकि वीणा ढीलीवाल और संगीता भंडारी को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। शिक्षा मंत्री के पद पर मोनिका भंडारी एवं श्वेता ढीलीवाल को जिम्मेदारी दी गई। सांस्कृतिक मंत्री के रूप में अनु सुराणा और शीतल डुंगरवाल को नियुक्त किया गया। वहीं, चंचल पितलिया को प्रचार-प्रसार मंत्री बनाया गया।

बैठक के दौरान चंचल पितलिया, प्रीति ढीलीवाल, प्रियंका ढीलीवाल, अनु सुराणा, अंकिता जैन, शीतल डुंगरवाल एवं निकिता डुंगरवाल ने नवघोषित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ तेरापंथ महिला मंडल ने संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा कार्यों, संस्कारों और सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story