चित्तौड़गढ़ जिले में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय सम्मान समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता की वरिष्ठ अध्यापिका लविशा गर्ग को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय विद्यालय परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहा और स्टॉफ ने स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं उपरणा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

समग्र शिक्षा अभियान चित्तौड़गढ़ की ओर से अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन डाईट चित्तौड़गढ़ में किया गया। समारोह में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, डाईट प्रिंसीपल राजेन्द्र कुमार शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने वरिष्ठ अध्यापिका लविशा गर्ग को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया।

जिला स्तर पर सम्मानित होने के बाद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिनोता के प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार, उप प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह शक्तावत, व्याख्याता राधेश्याम शर्मा, कन्हैयालाल मीणा, वर्षा शर्मा, बुधराज भंवरिया, प्रहलाद वैष्णव, भंवरलाल मेघवाल, विकम्र सिंह, मधुबाला मूंदडा़, अंजली महावर, राजेन्द्र वैष्णव, जसवंत वैष्णव, अन्तिम बाला कुमावत, राजलक्ष्मी कुमावत, हेमलता कुमावत और आरती गौड़ सहित विद्यालय स्टॉफ ने गर्ग का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र एवं उपरणा भेंट किया गया।

लविशा गर्ग के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर विद्यालय परिवार ने अपार प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य डॉक्टर हीरालाल लुहार ने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा एवं सीबीईओ शशि कुमार उपाध्याय का आभार जताया। यह सम्मान विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका की उत्कृष्ट सेवा को जिला स्तर पर मिली पहचान के रूप में सामने आया।

Next Story