चित्तौड़गढ़। स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एम्बेसडर एवं स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक के.के. गुप्ता ने गुरुवार को जिला परिषद सभागार में नगर परिषद, नगर पालिका एवं नगर निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक ली।


स्वच्छता का मॉडल और विजन

बैठक में गुप्ता ने कहा कि "देश में इंदौर और राजस्थान में डूंगरपुर की तर्ज पर चित्तौड़गढ़ को भी स्वच्छता में अग्रणी बनाया जाना चाहिए।" इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय से योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा।

कचरा संग्रहण और जन-जागरूकता के निर्देश

  • उन्होंने निर्देश दिए कि सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग एकत्रित कर शहर में प्रतिदिन प्रातः 6ः30 बजे से 10ः30 बजे तक हर हाल में कचरा उठाया जाए।
  • गुप्ता ने कहा कि "घर-घर जाकर विशेष रूप से माता-बहनों को जागरूक किया जाए, ताकि वे गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देकर नगर निकाय को सौंपें।"
  • उन्होंने इसे स्वच्छता की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया।

सफाई व्यवस्था और दंडात्मक कार्यवाही

उन्होंने शहर में मौजूद सभी खाली प्लॉटों एवं गंदगी वाले स्थलों की तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए तथा चेतावनी दी कि यदि सफाई नहीं की गई तो संबंधित के विरुद्ध जुर्माना लगाया जाएगा। गुप्ता ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं बल्कि जन-आंदोलन बनाना होगा, तभी स्वच्छता सर्वेक्षण में चित्तौड़गढ़ बेहतर रैंकिंग हासिल कर सकेगा। बैठक में इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा की गई।

प्लास्टिक मुक्ति और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • उन्होंने जिलें को प्लास्टिक मुक्त बनानें पर विशेष ध्यान देते हुए कमर्शियल एरिया में नाइट शिफ्टिंग के कार्य को प्रभावी रुप से किए जाए।
  • आवारा पशुओं को पकड़कर उन्हें गौशालाओं में शिफ्ट करनें के निर्देश दिए।
  • उन्होनें एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत् सघन वृक्षारोपण करने एवं वाटर हार्वेस्टिंग जैसी तकनीक को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
  • सभी कर्मचारी सामुदायिक शौचालय में प्रतिदिन साफ सफाई का निरीक्षण कर कचरे के सेग्रीगेशन के लिए आवश्यक कदम उठानें के निर्देश दिए।

प्रशासनिक प्रतिबद्धता और उपस्थिति

बैठक में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने ब्रांड एम्बेसडर गुप्ता को विश्वास दिलाया कि चित्तौड़गढ़ को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद आयुक्त, समस्त ईओ एवं पूरी प्रशासनिक टीम पूरी लगन व निष्ठा से कार्य करेगी और जिले को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जाएगा।

बैठक में उपस्थित रहे:

  • अति कलक्टर प्रभा गौतम
  • यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर
  • अंशुल आमेरिया
  • सभी नगर पालिका के ईओ
  • संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story