चित्तौड़गढ़: सुवालका कलाल समाज के शिविर में 72 यूनिट रक्तदान
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर श्री सांवलिया चिकित्सालय में आयोजित शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया; विजय बंटी ने 24वीं बार किया रक्तदान।

सुवालका कलाल समाज सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के पावन उपलक्ष्य पर श्री सांवलिया सामान्य चिकित्सालय परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का गरिमामय शुभारंभ आराध्य देवता श्री राजराजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश कुमार, ईश्वर दयाल सुवालका एवं पार्षद सुमन्त सुवालका उपस्थित रहे, जिन्होंने समाज की इस सेवाभावी पहल की सराहना की।
मानवता की सेवा को समर्पित इस शिविर में कुल 72 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले के युवाओं के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज कराई। उल्लेखनीय है कि समाज के 12 रक्तदाताओं ने जीवन में प्रथम बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य का संकल्प लिया, वहीं विजय बंटी ने 24वीं बार रक्तदान कर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। सांवलिया जी चिकित्सालय ब्लड बैंक के अधिकारी डॉ. रोहित धाकड़ के सानिध्य में ब्लड बैंक टीम ने अपनी सराहनीय सेवाओं के माध्यम से शिविर को सफल बनाया।
इस पुनीत आयोजन की सफलता में गोपाल लाल, हरीश, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, राधेश्याम, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, नवीन, सुरेश कुमार, श्यामलाल, सुरेश कुमार, राजू लाल, संजय, योगेश, नीरज, महेंद्र, कुलदीप, छोटू, कविता, प्रियंका देवी, पुष्पा देवी, सरोज देवी, मोना देवी, सीता देवी, आशा देवी, हिना देवी, सपना देवी, ममता देवी, लीला देवी एवं दीपमाला सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता का प्रतीक बना, बल्कि समाज की एकजुटता और परोपकार की भावना को भी सुदृढ़ कर गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
