चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी कस्बे में जिला विशेष टीम (डीएसटी), खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) विभाग और राशमी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक मकान और दुकान से 413 किलो संदिग्ध घी जब्त किया है। घी के डिब्बों पर अलग-अलग मार्का लगे थे और उन पर सरस घी लिखा हुआ था। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने घी के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की है। संदिग्ध घी को डिब्बों सहित सील कर एक कमरे में रखा गया और कमरे को भी सील किया गया।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए डीएसटी टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि राशमी थाना क्षेत्र के कस्बे में अनिल पोखरना के मकान और दुकान पर अवैध रूप से देसी घी का भंडारण करने के साथ उसका विक्रय किया जा रहा है।

सूचना विश्वसनीय होने पर टीम ने सीएमएचओ डॉ. ताराचंद के निर्देशन में मनीष शर्मा और कुलदीप मीणा को साथ लिया। इसके बाद राशमी थाने के हेड कांस्टेबल हजारीलाल मय पुलिस टीम अनिल पोखरना के घर पहुंचे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मकान और दुकान की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान अलग-अलग मार्का लगे सरस घी के टीन और प्लास्टिक के डिब्बे मिले। इन डिब्बों पर सरस घी लिखा हुआ था। घी संदिग्ध मिलने पर एफएसओ टीम ने नमूने लिए, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई। इसके बाद सभी डिब्बों को सील कर कमरे के अंदर रखा गया और कमरे को भी सील कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए संदिग्ध घी का कुल वजन 4 क्विंटल 13 किलो यानी 413 किलो पाया गया। घी के नमूनों की प्रयोगशाला जांच के बाद ही उसकी गुणवत्ता और वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में संदिग्ध घी जब्त कर उसे सुरक्षित सील कर दिया गया है।

इस संयुक्त कार्रवाई में राशमी थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, हेड कांस्टेबल हजारीलाल, कांस्टेबल सुरेश, जैसाराम, अनिल और अर्जुन लाल शामिल रहे। डीएसटी टीम की ओर से एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल अरविंद, कृष्णकांत, अशोक, वीरेंद्र, रमेश और मनोज ने कार्रवाई में भाग लिया। एफएसओ विभाग की ओर से फूड इंस्पेक्टर मनीष शर्मा और कुलदीप मीणा भी मौजूद रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story