चित्तौड़गढ़। पंचायत समिति भदेसर की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। सांसद सीपी जोशी और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने ग्राम धरोल में देवनारायण मंदिर के पास खुले बरामदे के निर्माण कार्य, ग्राम होड़ा में नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम सांसद जोशी के मुख्य आतिथ्य और विधायक आक्या की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, श्रवण सिंह राव, सुरेश जैन, पवन आचार्य, राजकुमार सुखवाल और तेजपाल रेगर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों के गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जेसीबी से पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की धुन के बीच अतिथियों को समारोह स्थल तक लाया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है। आर्थिक दृष्टि से देश को सुदृढ़ करने के तहत प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए विकास के कार्य किए जा रहे हैं।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेक महत्वपूर्ण कार्य संपादित करने के साथ ही अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में ग्रामीणों की मांग पर विकास की गंगा प्रवाहित करते हुए कार्य कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम को विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर देवीलाल धाकड़, गोटूलाल सुथार, मोहनलाल धाकड़, भोपालसिंह, कृष्णपाल सिंह चुण्डावत, शोभालाल धाकड़, पप्पुबाई कुमावत, दिनेश गर्ग, महावीर खटोड़, भेरूलाल जाट, अनिता भील, जमनादेवी गाडरी, विमल धाकड़, रतनलाल, शम्भुलाल भील, शम्भुलाल तेली, शांतीलाल गुर्जर, नवलराम मेघवाल, श्यामलाल धाकड़, प्रेमबाई धाकड़, रमेश भील, सेना कुमावत और कन्याबाई मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

ग्राम पंचायत सुखवाड़ा में हुए इन लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों में स्थानीय विकास कार्यों के साथ जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता भी सामने आई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story