ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के निर्देशों और राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में जिला फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को सैनिक स्कूल के मैदान में भव्य और उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। चार दिवसीय इस खेल महाकुंभ के दूसरे दिन मैदान खिलाड़ियों के अदम्य जोश, दर्शकों की गूंजती तालियों और उत्कृष्ट खेल भावना से सराबोर नजर आया, जहां प्रदेश भर से आई टीमें अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने के लिए संघर्षरत दिखीं।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया उपस्थित रहे। आयोजन समिति के धर्मेंद्र सिंह तंवर, फैसल खान, शकील अहमद मंसूरी, शाहिद हुसैन, रफीक खान एवं उनकी टीम ने मेवाड़ी परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों का पगड़ी और उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह का सजीव और प्रभावी संचालन शाहिद हुसैन द्वारा किया गया। मैदान पर हुए मुकाबलों में जोधपुर ने अपने दमदार प्रदर्शन से जयपुर को 2-0 से पराजित कर बढ़त बनाई। वहीं झुंझुनू और राजसमंद के बीच हुए कड़े मुकाबले में झुंझुनू ने 2 गोल दागकर विजय प्राप्त की। उदयपुर ने सीकर को 3-1 के अंतर से हराया, जबकि अजमेर की टीम ने संगठित खेल का परिचय देते हुए पाली को 1-0 से शिकस्त दी। अन्य मैचों में भीलवाड़ा ने अलवर को 1-0 और कोटा ने नागौर को 5-0 के भारी अंतर से मात दी।

इस चार दिवसीय आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें 500 से अधिक खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता का विशेष महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यहीं से चयनित होने वाले प्रतिभावान खिलाड़ी राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो इसी माह छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप में अपना दमखम दिखाएंगे। खेल को निष्पक्ष और सफल बनाने में रेफरी पैनल के कर्मवीर, यशवर्धन, भैरू, अरशद, हरीश भाटी, लोकेश, पवन, महिपाल सिंह, किशन, रिज़वान मंसूरी और अरशद खान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही शारीरिक शिक्षक और सहयोगी स्टाफ सुरेश चंद्र नायक, मोहम्मद शकील मंसूरी, जगदीश समदानी, सोहनलाल मेघवाल, राधेश्याम तेली, अख्तर खान, कमलेश कुमार, मोहित दीवान, कमलेंद्र सिंह, कमलेश जाट, गोविंद सिंह एवं मोहम्मद आरिफ मंसूरी भी प्रतियोगिता की सफलता सुनिश्चित करने में अपना सक्रिय योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि राजस्थान में फुटबॉल के भविष्य की नई इबारत भी लिख रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story