चित्तौड़गढ़: इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 करोड़ से बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, विधायक आक्या का आभार
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मांग पर राज्य सरकार ने बजट में दी स्वीकृति, जिला एथलेटिक्स संघ ने साफा पहनाकर किया विधायक का अभिनंदन।

चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक की स्वीकृति मिलने पर जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों ने विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का अभिनंदन किया।
चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मांग पर राजस्थान की भजनलाल सरकार द्वारा बजट घोषणा में चित्तौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक स्वीकृत करने पर जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा शनिवार को विधायक आक्या का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
खिलाड़ियों की समस्या और विधायक की पहल
संघ सचिव सूर्य प्रकाश गर्ग ने बताया कि "चित्तौड़गढ़ में रनिंग ट्रैक के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।" जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों द्वारा इस बारे में विधायक आक्या को अवगत कराने पर उनके द्वारा पत्र लिखकर राज्य सरकार से जिला मुख्यालय पर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक स्थापना करने की मांग की गई। विधायक आक्या की मांग पर राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में 10 करोड़ की लागत से सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक स्थापना की स्वीकृति प्रदान की गई।
विधायक आक्या का भव्य अभिनंदन
एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों द्वारा विधायक आक्या का उनके जनसुनवाई केंद्र पर आभार व्यक्त करते हुए साफा पहनाकर व उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सोमेश त्यागी, कमल सिंह चुण्डावत, अजयपाल सिंह झालाण, लोकेन्द्र सिंह शक्तावत, राकेश माली, कुलदीप सिंह, शुभम शर्मा, धर्मपाल, रविराज सिंह, राहुल सिंह कानावत, विजेन्द्र सिंह एवं विक्रम उपस्थित थे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
