चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार एवं नगर परिषद के प्रशासक कैलाश गुर्जर, आयुक्त कृष्णगोपाल माली के मार्गदर्शन में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।


कृषि मंडी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

  • अभियान के तहत कृषि मंडी क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
  • लगभग 2 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध 3 हजार रूपये का चालान किया गया।

टीम एवं उपस्थित अधिकारी

कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित अधिकारी एवं दल मौके पर मौजूद रहे:

  • मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी
  • स्वास्थ्य निरीक्षक बालमुकुंद घारू
  • सत्यनारायण बेनीवाल
  • अतिक्रमण टीम एवं सफाई कार्मिक

चेतावनी एवं समझाइश

अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को नियमों की पालना हेतु कड़े निर्देश दिए गए:

"व्यापारियों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा निर्धारित नियमों की पालना सुनिश्चित करने हेतु समझाइश की गई।"

भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story