चित्तौड़गढ़ में चेटीचण्ड पर सिंधी समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा
पूज्य सिंधी पंचायत और झुलेलाल युवा संगठन के तत्वावधान में आयोजित शोभा यात्रा में सांसद और विधायक ने की भगवान झूलेलाल की पूजा, उमड़ा जनसैलाब।

चित्तौड़गढ़ में चेटीचण्ड पर्व के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा के दौरान रथ पर सवार भगवान झूलेलाल की प्रतिमा के दर्शन करते श्रद्धालु और उपस्थित जनसमूह।
चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत व झुलेलाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चेटी चण्ड पर्व पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सांसद सी पी जोशी व विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सम्मिलित होकर भगवान झूलेलाल की विशाल प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की।
लंगर प्रसाद और शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ
कमलेश खटवानी व योगेश भोजवानी ने बताया कि सिंधी समाज के अराध्य देव भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर्व चेटीचण्ड के अवसर पर लंगर का आयोजन किया गया जिसमें समुचे सिंधी समाज के साथ अन्य समाज के लोगो ने भी उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। अपरांह झुलेलाल साहिब की विशाल शोभा यात्रा निकाली गई।
रथ, अश्व और बहराणा साहिब का आकर्षण
शोभायात्रा में एक रथ पर भगवान झुलेलाल व दूसरे रथ पर संत कंवर राम साहिब की विशाल प्रतिमा के साथ अश्व व पीछे बहराणा साहिब चल रहे थे, जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। इस दोरान बेण्ड वाहन के साथ सिंधी भजनो की धुन पर बड़ी संख्या मेे समाज के लोग नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के स्वागत में जगह जगह पर स्वागत द्वार बनाये गये थे।
मार्ग विवरण एवं ज्योति विसर्जन
शोभा यात्रा प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी के विभिन्न मार्गो से होकर कुम्भानगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में पहुंच सम्पन्न हुई। वहां से ज्योत गंभीरी नदी पर पूजा अर्चना के साथ प्रवाहित की गई।
गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मोतीराम खटवानी, प्रदीप मामनानी, पुुरषोत्तम विधानी, मनोज रामचंदानी, दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, वासुदेव भोजवानी, अनिल हरियानी, चंद्र मलानी, शंकर वंगानी, हरिश गुरनानी, जैकी आहुजा, रवि मलानी, भावेश नानवानी, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, मोहन टेकचंदानी, राजकुमार सोनी, अजय आहुजा, बाबु अगनानी, सुरेश चंचलानी, राजेश मोटवानी, सहित बड़़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
