सिंधी भाषा प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने दिखाया भाषा ज्ञान, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार
चित्तौड़गढ़ के झुलेलाल मंदिर में सिंधी भाषा प्रतियोगिता में महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।

चित्तौड़गढ़ के प्रताप नगर स्थित झूलेलाल मंदिर में चालीहा महोत्सव के दौरान आयोजित सिंधी भाषा व्यवहारिक ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लेते समाजजन।
चित्तौड़गढ़। चालिया महोत्सव के तहत प्रताप नगर सिंधी कॉलोनी स्थित भगवान झुलेलाल मंदिर में सिंधी भाषा के व्यवहारिक ज्ञान को लेकर आयोजित प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूज्य सिंधी पंचायत विकास समिति व झुलेलाल युवा सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने सिंधी भाषा ज्ञान और कौशल का परिचय दिया।
कार्यक्रम समाज अध्यक्ष योगेश भोजवानी के मुख्य आतिथ्य और उपाध्यक्ष चंद्र मलानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपाध्यक्ष मोहन टेकचंदानी, अनिल हरियानी, सूर्यप्रकाश चिमनानी, चंद्रभान कृपलानी व कमलेश शर्मा उपस्थित रहे।
कमल चंचलानी ने बताया कि चालिया महोत्सव के तहत झुलेलाल मंदिर में समाज की महिलाओं और बच्चों के लिए सिंधी भाषा का व्यवहारिक ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं और बच्चों ने भाग लेकर सिंधी भाषा के अपने ज्ञान-कौशल का परिचय दिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन शंकर वंगानी ने किया। इस अवसर पर जीतेन्द्र वासवानी, भावेश नानवानी, मनोज तुलसानी, योगेश गोविंदानी, जितेन्द्र ओडवानी, कविता खटवानी, वर्षा तुलसानी, माया सोनी, विना ओडवानी, मोहिनी तलरेजा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। प्रतियोगिता के माध्यम से महिलाओं और बच्चों की सिंधी भाषा के व्यवहारिक ज्ञान में भागीदारी सामने आई।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
