चित्तौड़गढ़: चेटीचण्ड पर सिंधी समाज ने निकाली भव्य वाहन रैली, उमड़ा जनसैलाब
पूज्य सिंधी पंचायत और झुलेलाल युवा संगठन के नेतृत्व में निकाली गई प्रभातफेरी और रैली, मार्ग में विभिन्न समाजों ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत।

चित्तौड़गढ़ में चेटीचण्ड के अवसर पर झुलेलाल मंदिर की ओर वाहन रैली ले जाते सिंधी समाज के युवा और श्रद्धालु।
चित्तौड़गढ़ में पूज्य सिंधी पंचायत व झुलेलाल युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में चेटीचण्ड पर्व के उपलक्ष्य में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समाजजनों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
प्रभातफेरी और धार्मिक अनुष्ठान
कमलेश खटवानी व योगेश भोजवानी ने बताया कि सिंधी समाज के अराध्य देव भगवान झुलेलाल के जन्मोत्सव पर्व चेटीचण्ड के अवसर पर कुम्भानगर प्रेमप्रकाश आश्रम से झुलेलाल मंदिर तक प्रभातफेरी निकाली गई। प्रताप नगर स्थित झुलेलाल मंदिर में प्रातः ध्वजारोहण और पुजा अर्चना के साथ भोग साहिब व पल्लव की रस्म पूरी श्रद्धा के साथ अदा हुई।
केसरिया साफे में सजे युवा और भव्य रैली
इसके पश्चात समाज के युवाओ द्वारा विशाल दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। इस रैली में बड़़ी तादाद में समाज के युवा, महिला व पुरूष एक समान वेशभुषा में भगवा साफा धारण कर "आयो लाल झूलेलाल, पार पुजाईंदो देर नां लाईंदो झूलेलाल" के नारे लगाते चल रहे थे जिसकी शोभा देखते ही बनती थी। रैली के दौरान एक मुख्य वाहन पर अराघ्य देव भगवान झुलेलाल की विशाल प्रतिमा सुशोभित थी तथा दूसरे बैण्ड वाहन पर सिधंी समाज के मधुर भजनो का प्रसारण अनवरत किया जा रहा था।
नगर भ्रमण और आत्मीय स्वागत
यह वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः झुलेलाल मंदिर पहुंच सम्पन्न हुई। वाहन रैली का जगह-जगह पर विभिन्न समाजो द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर दोलत दासानी, जोधराज तनवानी, वासुदेव भोजवानी, अनिल हरियानी, चंद्र मलानी, शंकर वंगानी, जैकी आहुजा, रवि मलानी, ललित वंगानी, जेपी वंगानी, कमल चंचलानी, जॉनी शर्मा, कपिल मलानी, राजेश तुलसानी, दीपक शर्मा, राजकुमार सोनी, लक्की जयसिंघानी, अजय आहुजा, बाबु अगनानी, हरीश ओडवानी, सुरेश चंचलानी, राजेश मोटवानी, मनोज तुलसानी, चंद्रभान कृपलानी, राजेश मोटवानी, प्रेम खटवानी, जय तुलसानी, साहिल विधानी, भानु नेभनानी, भारत चांदवानी, हितेश आहुजा, अनिल खटवानी, दिपक गीदवानी, सागर नैनानी, नितेश गीदवानी, देवेश रोगानी, सुमित अगनानी, जितेन्द्र बलवानी, घनश्याम वंगानी, सोनू आहूजा, भरत देवनानी सहित बड़़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
