चित्तौड़गढ़: शिवालिक विहार में त्रिदिवसीय रंगोत्सव और होली मिलन संपन्न
कमल खटोड के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में होलिका दहन, डांडिया रास, भजन कीर्तन और सामूहिक गोठ के साथ विभिन्न कॉलोनियों के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चित्तौड़गढ़ की शिवालिक विहार कॉलोनी में त्रिदिवसीय रंगोत्सव के दौरान आयोजित सामूहिक गोठ और होली मिलन समारोह में उपस्थित आयोजन समिति के सदस्य और स्थानीय निवासी।
चित्तौड़गढ़। शिवालिक विहार विकास समिति के तत्वावधान में कोलोनी में त्रिदिवसीय रंगोत्सव समिति अध्यक्ष कमल खटोड के संयोजन में धूमधाम से मनाया गया। सुदेश न्याति व मनीष बाघमार ने बताया कि प्रथम दिवस होलिका दहन किया गया जिसमें शिवालिक विहार कॉलोनी के अतिरिक्त हर्षनगर, दिवाकर नगर, रुपनगर आदि कॉलोनी वासियों ने भी उत्साहपूर्ण भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
होलिका दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
परसराम मूंदड़ा, लक्ष्मीनारायण डाड, रणछोडदास काबरा, ओमप्रकाश कपूर, अजयकुमार बनवार आदि ने होलिका पूजन किया। इस अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित महिला, बच्चों व पुरूषों नें भागीदारी निभाई। "होलिका दहन से पूर्व डांडिया रास नृत्य व चैयररेस का आयोजन हुआ।" मंच संचालन अर्जुन आगाल ने किया।
भजन-कीर्तन और सामूहिक गोठ का उल्लास
दूसरे दिवस चन्द्रग्रहण होने से शिवालिक महिला मंडल की सदस्याओं ने एकत्रित होकर होली के भजन कीर्तन से भगवान को रिझाया। तीसरे दिवस घनश्याम जोशी के संयोजन में सामुहिक गोठ के साथ होली मिलन समारोह का सैकड़ों लोगों ने आनंद उठाया। आयोजन को सफल बनाने में विनोद लढ्ढा, सुनिल काबरा, धर्मेंद्र भड़कत्या, प्रहलाद जोशी, विनोद असावा, गोपाल लढ्ढा ने व्यवस्था में सहयोग दिया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
