बड़ीसादड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दो दिवसीय यह सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा, जिसमें जिले के विभिन्न खंडों से एक हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग लेंगे।

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को डाइट चित्तौड़गढ़ में प्रदेश एवं जिला टोली की तैयारी बैठक आयोजित हुई। बैठक में सम्मेलन स्थल के चयन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अतिरिक्त जिला मंत्री राजेंद्र कुमार गगरानी ने बताया कि संगठन का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 18 एवं 19 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय चित्तौड़गढ़ में आयोजित किया जाएगा। बोहेड़ा निवासी जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र मालू ने बताया कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला सम्मेलन के संयोजक की जिम्मेदारी महेश चंद्र नुवाल, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चितौड़ी खेड़ा को सौंपी गई है। वहीं, सम्मेलन की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर खंड अध्यक्ष कालूलाल रायका के नेतृत्व में खंड टोली ने तैयारियों और कार्ययोजना पर चर्चा की।

बैठक में संगठन पदाधिकारियों ने सामूहिक प्रयास और समर्पण के साथ भव्य एवं सफल शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में जिले के विभिन्न खंडों से एक हजार से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं के भाग लेने की जानकारी दी गई।

बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदेश उपाध्यक्ष उदयपुर संभाग पूरणमल लोहार, पूर्व जिला अध्यक्ष तेजपाल सिंह शक्तावत, जिला संगठन मंत्री जोगेंद्र सिंह राणावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवर सिंह मुरलिया, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल लाल जाट, जिला सचिव चंदन सिंह शक्तावत व शेर सिंह शक्तावत सहित संगठन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस तैयारी बैठक के साथ 18-19 सितंबर को होने वाले जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh

नाम: प्रदीप वैष्णव

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील

अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)

परिचय 

प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
  • क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
  • शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)

Next Story