चित्तौड़गढ़। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था 'मेरा युवा भारत' के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनियाना एवं कंथारिया में शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में श्रमदान एवं पदयात्रा का गरिमामय आयोजन किया गया। 'मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी' के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति में राष्ट्रभक्ति, नागरिक उत्तरदायित्व तथा जनभागीदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा। आयोजन की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अमर शहीद भगत सिंह, शिवराम राजगुरु व सुखदेव थापर के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकेश मेनारिया उपस्थित रहे, जबकि सुनील उपाध्याय एवं पूरणमल मीणा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर "माय भारत सिविक सेंस चैलेंज" के अंतर्गत व्यापक श्रमदान अभियान चलाया गया, जिसमें स्वच्छता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों को समाहित किया गया। तत्पश्चात, युवाओं द्वारा एक भव्य पदयात्रा निकाली गई जो गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरी। मार्ग में ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। यह पदयात्रा सोनियाणा बस स्टैंड चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई।

पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन रजत खटीक द्वारा किया गया। इस दौरान दीपक राव, डिंपल सुहिल, युनुस मोहम्मद, मुकेश शर्मा, कमलेश टेलर, चांदमल खटीक, सत्यनारायण शर्मा, सुनील खोईवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं उत्साह से लबरेज युवा उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय युवाओं में सामाजिक सुधार और नागरिक चेतना का संचार करने में भी सफल सिद्ध हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story