चित्तौड़गढ़ में सेवा भारती समिति की ओर से संचालित विभिन्न सेवा प्रकल्पों की 121 बालिकाओं का सामूहिक कन्या पूजन आयोजित किया गया। दुर्गा अष्टमी एवं दुर्गा नवमी के विशेष संयोग पर हाथीकुंड मधुबन स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में हुए इस आयोजन में बालिकाओं का विधि-विधान से पद प्रक्षालन, पूजन और आरती की गई। इसके बाद कन्या भोज का आयोजन हुआ।

भूरा लाल शर्मा ने बताया कि सामूहिक कन्या पूजन का अनुष्ठान पं. राधेश्याम शर्मा ने संपन्न कराया। इस दौरान 121 बालिकाओं का विधि-विधान से पूजन कर आरती की गई और उन्हें कन्या भोज कराया गया।

भगवान लाल सुथार ने बताया कि लालजी का खेड़ा, गाड़ोलिया बस्ती ओछड़ी, सेवा बस्ती भेरड़ा रोड चंदेरिया, हड़माला बस्ती भोई खेड़ा एवं श्रीराम नगर बस्ती में संचालित सेवा प्रकल्पों की बालिकाओं ने सामूहिक कन्या पूजन में भाग लिया। इन सभी सेवा प्रकल्पों की 121 बालिकाओं का एक साथ पूजन किए जाने का दृश्य आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा।

ओमप्रकाश सुखवाल ने सामूहिक कन्या पूजन के धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि 2 से 10 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता के अनुसार, कन्या पूजन से सुख-शांति, धन-धान्य और माता दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह परंपरा समाज में नारी शक्ति, पवित्रता और समरसता के साथ कन्याओं के प्रति सम्मान का संदेश देती है।

कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं में कृष्ण मोहन, विपिन नाहर, मनोज भड़कत्या, हितेश वैष्णव, घनश्याम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार आगाल, झमक लाल सुखवाल, शक्ति सिंह राणावत, ओम प्रकाश शर्मा, नारायण सिंह सारंगदेवोत, योगेश चंद्र शर्मा, सत्यवीर शर्मा, सूरजमल शर्मा, पंकज अग्रवाल, बाबूलाल मीणा, शंभू शरण प्रसाद, गोपाल शर्मा, अर्जुन देव, सुभाष समदानी, रमेश वैष्णव, निर्मला शर्मा, सुभाष सारस्वत, पीयूष शर्मा, नीता शर्मा, अंबालाल मेनारिया, देवेंद्र गुप्ता, दीपिका सिंह, आयुषी सुथार, रामनारायण चौधरी और भेरूलाल सुथार ने सहयोग किया। आयोजन में धर्मप्रेमी सज्जनों एवं माता-बहनों का भी सहयोग रहा। सामूहिक कन्या पूजन के माध्यम से सेवा प्रकल्पों से जुड़ी बालिकाओं को एक साथ सम्मानित करने के साथ नारी शक्ति के प्रति आदर और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story