चित्तौड़गढ़: सेन जयंती पर समाज का रक्तदान शिविर, संग्रहित की 101 यूनिट
श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में आयोजित शिविर में विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या सहित कई गणमान्य जन हुए शामिल, सोमवार को आगामी आयोजन हेतु बुलाई बैठक।

जिला सेन जयंती महोत्सव के पावन अवसर पर शनिवार को सेन समाज द्वारा सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। श्री सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए कुल 101 यूनिट रक्तदान किया। मानवता को समर्पित इस पुनीत कार्य का शुभारंभ गरिमामयी उपस्थिति के बीच हुआ, जिसमें विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, सुरेशचन्द्र झंवर, रघु शर्मा, शैलेन्द्र झंवर, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, भोलाराम प्रजापत और अनिल ईनाणी बतौर अतिथि सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल नीलमणी द्वारा की गई, जिनके कुशल मार्गदर्शन में शिविर संपन्न हुआ। गोवर्धनलाल सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सेवा कार्य में सुरेश बांगड़, गोपाल भावलिया, दिलीप कुमार, भरत कुमार, शिवलाल, रमेशचन्द्र, सुरेश वर्मा, श्रीधर, भेरूलाल धारीवाल, विनोद परिहार, देवराज, विष्णु, भगवानलाल खटोड़, पवन खंडेलवाल, कैलाशचन्द्र बारबर, देवेन्द्र, पप्पू, अभिषेक, बद्रीलाल, भंवरलाल, रमेशचन्द्र, मयंक, रविन्द्र, संदीप, छीतरमल, गोवर्धन, राहुल, मोहन, आर्यन, प्रदीप, आंचलन, राजकुमार, कमलेश, गोविन्द, रतन, क्षितिज चौहान, ऋषभ, गोवर्धन, जमनालाल, लक्ष्मण, मुकेश, कैलाश, राजू, ओमप्रकाश, रमेश एवं विनोद सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पंकज ने आगामी रूपरेखा स्पष्ट करते हुए बताया कि सेन जयंती के सफल आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एक आवश्यक बैठक आगामी सोमवार को सांवलिया विश्रान्ति गृह में साय 6 बजे आहूत की जाएगी। इस बैठक में समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया गया है ताकि महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों को भव्यता प्रदान की जा सके। यह रक्तदान शिविर न केवल समाज की एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि चिकित्सा क्षेत्र में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर अनगिनत जीवन बचाने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ है

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
