चित्तौड़गढ़: सात दिवसीय आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह
सेतु मार्ग माहेश्वरी महिला मंडल और आर्य वीर दल ने महिलाओं को विषम परिस्थितियों में सुरक्षा के गुर सिखाने के लिए सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

चित्तौड़गढ़। सेतु मार्ग माहेश्वरी महिला मंडल एवं आर्य वीर दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय आत्म-रक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष आयोजन में महिलाओं और बालिकाओं को विषम परिस्थितियों में सुरक्षा के गुर सिखाने के साथ ही उनके आत्मबल को नई दिशा प्रदान की गई। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुंतल तोषनीवाल, कृष्णा समदानी, लीला आगाल, नीतू तोषनीवाल एवं रीना जागेटिया ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
समारोह के दौरान शिविर के प्रशिक्षकों आर्य वीर दल के प्रांतीय संचालक विशाल माहेश्वरी, व्यायाम शिक्षक दिनेश आर्य एवं सरस्वती शर्मा को उनके मार्गदर्शन और निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आकर्षण का मुख्य केंद्र शिविर में भाग लेने वाली महिलाओं और बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत आत्म-रक्षा के कौशल रहे। रेखा शर्मा, निशा मंडोवरा, ज्योति श्रीवास्तव एवं ज्योति साहू द्वारा प्रस्तुत तलवार प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मंच संचालन का दायित्व नेहा न्याती ने बखूबी निभाया। उन्होंने इस अवसर पर पक्षियों के लिए परिंडे वितरित किए और सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की। इस सफल आयोजन को धरातल पर उतारने में मिता राठी, गायत्री मालू, संध्या काबरा, वैशाली गदिया, कृष्णा सोमानी, तृप्ती काबरा, अर्चना मोदानी, वन्दना काबरा, प्रियंका डाड, श्वेता डाड, भारती पोरवाल, पिंकी मुंदडा, भारती डागा एवं अन्तिम बांगड का विशेष सहयोग रहा। यह शिविर न केवल प्रतिभागियों के शारीरिक कौशल में वृद्धि करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति एक सशक्त संदेश देने में भी सफल रहा।

