चित्तौड़गढ़: सेगवा में कलश यात्रा और संत आशीर्वचन के साथ हिंदू सम्मेलन संपन्न
सेगवा क्षेत्र की चेतक बस्ती में आयोजित सम्मेलन में संतों ने समाज को एकजुट रहने और आगामी पीढ़ी को संस्कारवान बनाने का आह्वान किया।

चित्तौड़गढ़ के सेगवा क्षेत्र में आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक।
चित्तौड़गढ़। भव्य कलश, शोभायात्रा एवं संत आशीर्वचन के साथ ही सेगवा क्षेत्र में चेतक बस्ती का हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ।
शोभायात्रा का भव्य आयोजन
हिन्दू सम्मेलन में परशुराम द्वार के पास स्थित शारदा कॉलोनी मंदिर से कलश एवं शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा का दृश्य अत्यंत मनमोहक था:
- बैण्ड बाजों के साथ महिलाएं कलश धारण कर चल रही थीं।
- पुरुष और युवा हाथों में भगवा ध्वज लिये जयकारे लगा रहे थे।
- जगह-जगह बालिकाओं और युवाओं के अखाड़ा प्रदर्शन हुए।
- विभिन्न देवी-देवताओं और महापुरुषों के रूप धरे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे।
- डीजे की धून पर महिलाएँ नाचते-गाते हर्षाेल्लास के साथ सम्मिलित रहीं।
जन-सहयोग और भव्य स्वागत
देशभक्ति गीतों, भजनों व हजारों की संख्या में सम्मिलित रहे क्षेत्रवासियों के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह विभिन्न संगठनों, आमजनों और व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। यह शोभायात्रा चमत्कारी सांवलिया मंदिर के सामने स्थित उत्सव वाटिका में पहुँची जहाँ संत आशीर्वचन हुए।
संतों के प्रेरणादायी आशीर्वचन
मंचासीन संतों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए आह्वान किया:
"सभी को एकजूट होकर वर्तमान परिप्रेक्ष्य के अनुसार सामर्थ्यवान बन कर धर्म और देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए।"
उनके द्वारा विभिन्न उदाहरणों से समझाया गया कि जहाँ एकता नहीं वहाँ का धर्म, समाज, नागरिक सभी नष्ट हो गये हैं। संतो ने निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया:
- आने वाली पीढ़ी को संस्कारवान बनाना आवश्यक है।
- संगठित हिन्दू को समर्थ एवं सशक्त भारत की पहचान बताया।
- जातिवाद से ऊपर उठकर एकजुट होने की अपील की।
- पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण न करने की बात कही।
"जिस प्रकार सूर्य भगवान भी पश्चिम में अस्तांचल की ओर चले जाते हैं उसी प्रकार हमारी सभ्यता पश्चिम के फेर में गर्त में चली जाएगी।"
आयोजन समिति द्वारा आभार प्रदर्शन
आयोजन समिति के इन प्रमुख सदस्यों ने कार्यक्रम को निर्विघ्न पूर्ण कराने में सहयोग के लिए आभार जताया:
भुवनेश कंसल, पं दुर्गेश सुखवाल, रोशन लाल, रमेश कुमार गेहलोत, सत्यप्रकाश शर्मा, नरेंद्र सिंह टांक, आशीष उपाध्याय, हेमलता भट्ट, सत्यानारायण वैष्णव, विजय माली, शैलेन्द्र शुक्ला, मिठ्ठू लाल, संजय बंसल, दिलीप गर्ग, गौरी शंकर गर्ग, उमेश अजमेरा, सुरेश जोशी एवं विश्वनाथ।
इन्होंने मातृशक्ति, समाज जनों, भामाशाहों, सामाजिक संगठनों, पुलिस-प्रशासन, कर्मशील कार्यकताओं व आयोजन में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी महानुभावों का आभार जताया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
