विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा ने दुर्ग के व्यू पॉइंट पर 4 हजार से अधिक सीड बॉल का महाअभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। अभियान के तहत दुर्ग क्षेत्र की तलहटी में एक साथ 4 हजार से अधिक सीड बॉल का बीजारोपण किया गया, जिससे चित्तौड़गढ़ की धरा को हरित बनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत दिग्विजय राम महाराज एवं वरिष्ठ अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन करने के साथ हुआ। इस अवसर पर संत दिग्विजय राम महाराज ने सभी से आह्वान किया कि प्रकृति की रक्षा ही सबसे बड़ी राष्ट्र सेवा है। महाअभियान के मुख्य प्रायोजक कमल जैन रहे।

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमियों ने भाग लिया। शाखा अध्यक्ष अभिषेक लोढ़ा ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि उत्कर्ष शाखा ने केवल सीड बॉल का बीजारोपण नहीं किया, बल्कि चित्तौड़गढ़ के हरित भविष्य की नींव रखने का कार्य किया है।

महाअभियान की सफलता में युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। अभियान को सफल बनाने में एवंत मेहता, अर्पित बोहरा, वल्लभ मोदी, लोकेश डांगी, अमित संचेती, कपिल नाहर, सुधीर जैन, आदित्य सेठिया, राजू सेठिया, किरण डांगी, मुकेश नाहटा, रवि विरानी, हर्ष मेहता, उदित जैन, अखिल पोखरना, हेमंत जैन, प्रिंस पगारिया, साहिल सिपानी, प्रतीक कोठारी, शुभम कोठारी, अर्पित पोखरना, कमलेश प्रजापत, अभय डांगी, कमलेश सिंघवी, हिमांशु माहेश्वरी, हर्षद मेहता, करण जागेटिया, भगवान झंवर, प्रहलाद जागेटिया, सुरेश काबरा एवं ओम प्रकाश लड्डा सहित अनेक युवा साथियों ने सक्रिय और समर्पित भूमिका निभाई। अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी का संदेश देते हुए चित्तौड़गढ़ में हरित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल दर्ज कराई।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story