चित्तौड़गढ़: सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल ग्रुप ने फिल्मी गीतों से सजाई शाम
शहर की एक होटल में आयोजित स्नेह मिलन कार्यक्रम में ग्रूप के सदस्यों और सुर साधकों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता संदीप सेठिया रहे मौजूद।

चित्तौड़गढ़ की एक होटल में सीक्रेट सिंगर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित 'गीतों भरी शाम' कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रस्तुति देते हुए ग्रूप के सदस्य और गायक कलाकार।
चित्तौड़गढ़। शहर के सीक्रेट सिंगर म्युजिकल ग्रूप द्वारा फिल्मी गीतों पर आधारित ‘गीतों भरी शाम’ का शानदार आयोजन किया गया। ग्रूप के संस्थापक बालेश गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिवक्ता संदीप सेठिया के मुख्य आतिथ्य में ग्रूप के सभी सदस्यों के स्नेह मिलन कार्यक्रम के तहत इस संगीतमय संध्या का आयोजन शहर की एक होटल में संपन्न हुआ।
सुरों के संगम से बंधा समां
कार्यक्रम के दौरान ग्रूप के सभी सुर साधकों ने एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण में समां बांध दिया। गायकी के इस सफर में निर्मला निंदरवाल ने "ए हवा मेरे संग-संग चल", संजय कोदली ने "आज से पहले आज से ज्यादा", सविता गोड ने "सईयां दिल मे आना रे" एवं ईशा कंवर ने "जिया जले जां जले" जैसे गीतों से माहौल को जीवंत कर दिया।
कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां
प्रस्तुतियों के इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्थापक बालेश गौड ने "चले थे साथ मिलकर", गणेश निंदरवाल ने "होश वालों को खबर क्या", मुख्य अतिथि संदीप सेठिया ने "चेहरा है या चांद खिला है" और रितु भटनागर ने "आप जैसा कोई मेरी जिन्दगी में आए" गीत पेश किए। वहीं सी.पी.शर्मा ने "तुम अगर साथ देने का वादा करो", महेन्द्र शर्मा और ईशा कंवर ने युगल गीत "सरकी जो सर से वो धीरे धीरे" तथा कृष्णा वैष्णव ने "आगे भी जाने न तू" गाकर वाहवाही लूटी।
निशा कौशिक ने "बाहों मे चले आओ", अल्का चतुर्वेदी ने "कैसी पहेली है ये जिन्दगानी", राजेश व्यास ने "प्यार दिवाना होता है", राजू सोनी ने "आया है मुझे फिर याद", राजकुमार सोनी ने "तेरे बिन नही जीना" और नरेश द्वारा "तू इस तरह से मेरी जिन्दगी मे शामिल है" जैसे कालजयी गीतों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। इन सुरीले गीतों की प्रस्तुती ने पूरे वातावरण को पूर्णतः संगीतमय कर दिया और उपस्थित सभी श्रोताओं द्वारा इस सफल कार्यक्रम की बहुत सराहना की गई।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
