भूपालसागर। चित्तौड़गढ़। प्रातःकाल संवाददाता अरविंद गर्ग।


उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया ने बुधवार को आकोला क्षेत्र का सघन दौरा कर विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाया और गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप संचालकों को उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखने की हिदायत दी।



अस्पताल में गंदगी देख भड़के अधिकारी

एसडीएम गगोरिया जब आकोला सीएचसी पहुंचे, तो वहां साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वार्डों और परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए।

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी की जांच

प्रशासनिक टीम ने इसके बाद स्थानीय पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और संचालकों को आदेश दिए की उपभोक्ताओं को पूरी मात्रा में और शुद्ध पेट्रोल-डीजल उपलब्ध करवाया जाए। गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए गए कि लाभार्थियों को समय पर सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। वितरण प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

इनका कहना है

"आमजन को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं और सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अस्पताल में स्वच्छता और रसद आपूर्ति में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।" — महेश गगोरिया, उपखंड अधिकारी

Arvind Garg, Bhupalsagar

Arvind Garg, Bhupalsagar

नाम: अरविंद गर्ग

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति

अनुभव: 13 साल

परिचय

अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

स्नातक (Graduate)

Next Story