चित्तौड़गढ़: भूपालसागर एसडीएम ने किया मंडी का औचक निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश
एसडीएम महेश गगोरिया ने आकोला और भूपालसागर मंडी में व्यवस्थाएं जांची, किसानों के लिए पेयजल और अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण के निर्देश जारी किए।

भूपालसागर और आकोला मंडी में समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया और अन्य प्रशासनिक अधिकारी।
भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ (प्रातःकाल संवाददाता अरविंद गर्ग)। भूपालसागर उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया ने मंगलवार को क्षेत्र के भूपालसागर और आकोला मंडी स्थित भारतीय खाद्य निगम के समर्थन मूल्य खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एसडीएम गगोरिया ने केंद्र पर किसानों के लिए छाया, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, तौल प्रक्रिया और बारदाने (बोरियों) की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से भी सीधा संवाद किया और उनसे खरीद प्रक्रिया में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली। किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एसडीएम ने मंडी सचिव (कपासन) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
सुधारात्मक कदम और भविष्य की कार्ययोजना
जिनमें भूपालसागर मंडी में जींस (फसल) की तुलाई के लिए स्थान की कमी को देखते हुए, उन्होंने एक अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाने का प्रस्ताव तैयार करने हेतु निर्देशित किया। वही गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए ठंडे पानी और बैठने के लिए पर्याप्त छाया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अपूर्व गौतम, सहायक कृषि अधिकारी प्रभुलाल खटीक, FCI के प्रतिनिधि एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे। प्रशासन की इस सक्रियता से मंडी में फसल बेचने आए किसानों ने संतोष व्यक्त किया है।

Arvind Garg, Bhupalsagar
नाम: अरविंद गर्ग
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: उपखण्ड भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): क्राइम (अपराध) व राजनीति
अनुभव: 13 साल
परिचय
अरविंद गर्ग चित्तौड़गढ़ जिले के भूपालसागर उपखंड क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से जमीनी स्तर की खोजी और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पर ध्यान केंद्रित करते हैं। अरविंद गर्ग अपने उपखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में क्राइम, राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, स्थानीय विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
स्नातक (Graduate)
