चित्तौड़गढ़। उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने बुधवार को शहर परियोजना के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण एवं समीक्षा

बाल विकास परियोजना अधिकारी मनीष मेघवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उपखण्ड अधिकारी ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से निम्नलिखित विषयों पर जानकारी ली:

  • विभागीय योजनाओं की प्रगति।
  • बच्चों की उपस्थिति।
  • पोषाहार वितरण की स्थिति।

अनियमितताएं एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 34 एवं 33 में विभागीय कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तथा कई अनियमितताएं सामने आईं।

"इस पर उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के निर्देश बाल विकास परियोजना अधिकारी को दिए।"

साथ ही निरीक्षण के दौरान संबंधित महिला पर्यवेक्षक सम्पत शर्मा को अपने सेक्टर के आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यप्रणाली में सुधार लाने हेतु पाबंद किया।


सुधार हेतु दिशा-निर्देश

उपखण्ड अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण एवं अभिलेखों का संधारण नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story