गोपालपुरा स्कूल में महावीर इंटरनेशनल ने बांटी शिक्षण सामग्री, किया पौधारोपण
चित्तौड़गढ़ के गोपालपुरा स्कूल में महावीर इंटरनेशनल कार्यकारिणी ने छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की और पौधारोपण किया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी, शिक्षक और अतिथि शामिल रहे।

चित्तौड़गढ़ के राउप्रावि गोपालपुरा में महावीर इंटरनेशनल कार्यकारिणी के सदस्य स्कूली छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरित करते हुए।
चित्तौड़गढ़ के राउप्रावि गोपालपुरा में महावीर इंटरनेशनल कार्यकारिणी द्वारा छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्रधान गिरीराज सोमानी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष अभयसिंह संचेती, चन्द्रप्रकाश जैन, बसंतीलाल मेहता, राजकुमार तांतेड़, प्रकाश गांग सहित अन्य सदस्यों ने विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के साथ संस्था प्रधान गिरीराज सोमानी तथा विद्यालय शिक्षिका निशा गुप्ता और शांता राजपूत ने विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। शिक्षण सामग्री वितरण और पौधारोपण के माध्यम से विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए सहयोग एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
