चित्तौड़गढ़: राबाउमावि में छात्राओं को साइबर सुरक्षा और कानूनी साक्षरता का पाठ पढ़ाया
अपर जिला न्यायाधीश अटलसिंह चम्पावत ने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड से बचाव के गुर सिखाए तथा 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के बारे में जानकारी दी।

स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय (राबाउमावि) शहर में छात्राओं को वर्तमान सामाजिक परिवेश में बढ़ते अपराधों के प्रति सचेत करने हेतु एक विस्तृत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में छात्राओं को कानूनी साक्षरता, संवेदनशीलता और साइबर अपराधों की बारीकियों से अवगत कराया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य चन्द्रकान्ता राठौड़ ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को समाज में व्याप्त विभिन्न अपराधों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मसुरक्षा के लिए सशक्त बनाना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अटलसिंह चम्पावत ने छात्राओं को वर्तमान डिजिटल युग की चुनौतियों, जैसे 'डिजिटल अरेस्ट', साइबर फ्रॉड, साइबर अब्यूज और मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। न्यायाधीश चम्पावत ने छात्राओं को अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान स्रोत से साझा न करने की सख्त हिदायत दी और आपातकालीन परिस्थितियों हेतु हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने 'कोर्ट वाली दीदी' पहल के माध्यम से छात्राओं की परिवेदनाओं के निस्तारण की प्रक्रिया को भी समझाया, जिसे सभी छात्राओं ने गंभीरतापूर्वक सुना और भविष्य में सतर्क रहने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान मुख्य अतिथि ने विद्यालय में नवप्रवेशी छात्राओं का उपरना ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया। इसी क्रम में आयुषी गहलोत ने राष्ट्रीय हेल्पलाइन और आधिकारिक मेल आईडी के तकनीकी पहलुओं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपाचार्य महीपाल ने मुख्य अतिथि अटलसिंह चम्पावत सहित गोविन्द सिंह, मदनलाल शर्मा और भंवरसिंह का माल्यार्पण कर एवं उपरना ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्राध्यापक गोपेश कोदली द्वारा किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपाचार्य भंवरकंवर तंवर, आशा आचार्य, लीला दशोरा, सरोज टेलर, जुला लोढ़ा, पूर्णिमा मेहता, मुक्ता निगम, सुनील चतुर्वेदी, ज्योति सुराणा, निर्मला शर्मा, अंतुम आशिया, लोकेश वासवानी, रमेश कुमार, मंजू मेनारिया, चांदनी कोली, राजकुमार बजाज, अवन्तिका गर्ग, अमानत रानी और अनिल लोठ सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। यह कार्यक्रम छात्राओं को कानूनी रूप से सुदृढ़ बनाने और साइबर जगत के खतरों से सुरक्षित रखने की दिशा में एक प्रभावी कदम सिद्ध हुआ।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
