राउण्ड टेबल 361 ने शिशु वार्ड को दी बड़ी सौगात, 6 एसी व आधुनिक सुविधाओं से हुआ वातानुकूलन
चित्तौड़गढ़ के राजकीय सांवलिया जी चिकित्सालय में राउण्ड टेबल 361 ने शिशु वार्ड को 6 एसी, आरओ व स्टेचर भेंट कर वातानुकूलित बनाया। कार्यक्रम में उद्घाटन के साथ वार्ड का नया रूप सामने आया, जिससे बच्चों को बड़ी राहत मिली।

चित्तौड़गढ़ के राजकीय सांवलिया जी महिला एवं बाल चिकित्सालय में राउण्ड टेबल 361 द्वारा शिशु वार्ड के आधुनिकीकरण और नए उपकरणों के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी और संस्था के पदाधिकारी।
जिले के राजकीय सांवलिया जी चिकित्सालय के महिला एवं बाल चिकित्सालय स्थित शिशु वार्ड में राउण्ड टेबल 361 द्वारा 6 एयर कंडीशनर भेंट कर महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई। इस पहल से वार्ड को पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाने के साथ ही नवजात शिशुओं एवं बच्चों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इसके साथ ही वार्ड में एक आरओ सिस्टम शुद्ध पेयजल हेतु तथा एक स्टेचर भी उपचार सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
राजकीय सांवलिया जी चिकित्सालय के महिला एवं बाल चिकित्सालय के शिशु वार्ड में यह सुविधाएँ प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव, डॉ. महेन्द्र बालोत एवं डॉ. दिनेश के निर्देशन में उपलब्ध कराई गईं। वार्ड को केवल आधुनिक उपकरणों से ही सुसज्जित नहीं किया गया, बल्कि इसकी दीवारों को भी शिक्षा एवं जागरूकता के संदेश देने वाले आकर्षक पोस्टरों से सजाया गया, जिससे वातावरण को और अधिक प्रेरणादायक बनाया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान रिबन काटकर उद्घाटन हिमांशु समदानी द्वारा संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। वहीं प्रमुख चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश वैष्णव ने भित्ति चित्र आवरण हटाकर औपचारिक रूप से लोकार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पहल को शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर धर्मवीर पांड्या, रौनक जैन, अर्जुन ईनाणी, दीपक पगारिया, वैभव जैन, वैभव मालीवाल, ऋषभ सिसोदिया, रौनक ईनाणी, शंशाक चिपड, हर्ष हेड़ा, डॉ. दिनेश वैष्णव, डॉ. महेन्द्र बालोत, डॉ. दिनेश, कमलेश शर्मा, हेमेन्द्र कुमार सोनी, लोकेश शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा। राउण्ड टेबल 361 की इस पहल से वार्ड में उपचार के लिए आने वाले बच्चों को न केवल बेहतर वातावरण मिला है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार की दिशा दिखाई दी है।
यह प्रयास चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने और बाल रोगियों के लिए अधिक आरामदायक एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखा जा रहा है।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
