चित्तौड़गढ़: संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल का दायित्व अलंकरण समारोह आयोजित
प्रतापनगर में वर्ष 2026-29 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष अलका चौखड़ा और सचिव मधु मालीवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज सेवा की शपथ ली।

चित्तौड़गढ़। प्रताप नगर स्थित संगिनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा 'दायित्व अलंकरण समारोह 2026-2029' का अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। चित्तौड़गढ़ की धरा पर आयोजित इस समारोह में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक वैभव की अनुपम झलक देखने को मिली, जहां नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत और अभिनंदन कर उन्हें भावी कार्यकाल हेतु उत्तरदायित्व सौंपे गए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि दक्षिणी राजस्थान माहेश्वरी प्रदेश संगठन मंत्री चंदा नामधर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, रितु सोडाणी, जया तोषनीवाल, मंजू तोषनीवाल, नीतू तोषनीवाल एवं रीना जागेटिया की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलन एवं मधुर महेश वंदना के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर रामेश्वर लाल गदिया, महेंद्र कोठारी, भगवती प्रसाद पोरवाल एवं महेश गगराणी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने समाज की गरिमा और अटूट एकता का सुंदर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की सांस्कृतिक शुरुआत मंडल सदस्य रेखा काबरा और रेखा लढ्ढा द्वारा प्रस्तुत 'केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश' स्वागत नृत्य से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
निवर्तमान अध्यक्ष अलका चौखड़ा और सचिव राजश्री काबरा ने अपने संबोधन में मंडल द्वारा विगत समय में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। अतिथि उद्बोधन के दौरान लीला आगाल और जया तोषनीवाल ने समाज सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की शक्ति और एकता पर विशेष बल दिया। इसके पश्चात मंडल की नई कार्यकारिणी के रूप में अध्यक्ष पद पर अलका चौखड़ा, सचिव मधु मालीवाल, संगठन मंत्री सीमा जागेटिया, कोषाध्यक्ष सोनू मुंदड़ा, उपाध्यक्ष अरुणा चोखड़ा व प्रियंका कोठारी, सह सचिव लीला पोरवाल, सह कोषाध्यक्ष मीना जैथलिया, सांस्कृतिक मंत्री ज्योति काबरा व अंजलि पोरवाल, प्रचार प्रसार मंत्री डिंपल काबरा, खेल मंत्री पूजा गदिया तथा मीडिया प्रभारी अनीता काबरा ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। समारोह के उत्तरार्ध में उपस्थित महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर नव-नियुक्त सचिव मधु मालीवाल ने पधारे हुए सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
