चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी के बीच आमजन और राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से सामाजिक सेवा का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। समता युवा संघ की ओर से दो दिवसीय छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 700 लीटर ठंडी छाछ का वितरण कर गर्मी से बेहाल लोगों को राहत पहुंचाई गई।

यह सेवा कार्यक्रम रोडवेज बस स्टैंड के सामने तथा सैंती क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां दिनभर राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंडी छाछ वितरित की गई। संगठन के अध्यक्ष अनूप पोखरना ने जानकारी देते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए यह पहल आमजन को राहत देने के उद्देश्य से की गई है।

कार्यक्रम को संगठन के “अमृतम प्रोजेक्ट” के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके बारे में अजय नागोरी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट लगातार जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देता है। इस दौरान रितिक बाघमार और शुभम पोखरना ने भी सहयोग देने वाले सभी युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस सेवा अभियान में कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें सोहनलाल पोखरना, आदित्येन्द्र सेठीया, रोशन लोढा, कनक कुदाल, नवीन पोखरना, मनीष भड़कत्या, हिमांशु बोरदिया, पुलकित लोढ़ा, दीपक नाहर, हिमांशु पोखरना, विकसित मारु, पुनीत अब्बानी, अखिल अब्बानी, मीहिर बाघमार, मुकेश सुराना, दक्ष मेहता, शुभम सुराना, पीयुष मेहता, विशाल पोखरना, मोहित भड़कत्या, कमल भड़कत्या, राजीव पोखरना, आकाश सुराना, अमित एलावत, हर्षित लोढ़ा, दीपक सोनी, संजय भड़कत्या, सचिन चौहान, हेमन्त संचेती, अनुज सेठिया, लोकेश भड़कत्या, राकेश जेतलिया, गजेन्द्र कदमालिया, शुभम कदमालिया, सिद्धार्थ सेठिया और संदीप मोगरा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी अपनी सेवाएं दीं।

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच यह पहल न केवल राहगीरों के लिए राहत का माध्यम बनी, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का भी मजबूत संदेश देती नजर आई। इस तरह के आयोजन आमजन में सहयोग और मानवता की भावना को और अधिक सशक्त करते हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story