विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कैडेट्स की रचनात्मकता और नवाचार को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से सैनिक स्कूल में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। स्कूल के अकादमिक भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में कैडेट्स ने विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी, सौर ऊर्जा, अग्निशमन और सड़क सुरक्षा जैसे विषयों पर आधारित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे।

स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। जनसम्पर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। विज्ञान में महिलाएं विकसित भारत को गति देना थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य कैडेट्स में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था।

प्रदर्शनी में विभिन्न हाउस एवं क्लबों के कैडेट्स ने नवाचार और पर्यावरण संरक्षण से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए। लव हाउस के कैडेट्स ने लावा लैंप और कृत्रिम रंगों से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। कुश हाउस के कैडेट्स ने टिंडल प्रभाव तथा मानव श्वसन तंत्र के मॉडल के माध्यम से प्रकाश के प्रकीर्णन और सांस लेने की प्रक्रिया को समझाया।

प्रताप सदन के कैडेट्स ने सौर ऊर्जा से संचालित कूलर और दुर्घटना मुक्त भारत की अवधारणा पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। जयमल हाउस के कैडेट्स ने क्लैप स्विच का मॉडल प्रदर्शित किया, जबकि हमीर हाउस के कैडेट्स ने कृत्रिम गुर्दे और एलिफेंट टूथपेस्ट के प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

कुम्भा सदन के कैडेट्स ने अग्निशमन रोबोट प्रस्तुत किया, जो आग बुझाने में आधुनिक तकनीक की उपयोगिता को दर्शाता है। सांगा हाउस के कैडेट्स ने स्मार्ट सिटी और चुंबकीय विद्युत से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक क्लब की ओर से रिवर क्लीनिंग बोट और यू-टर्न रोड सेफ्टी से संबंधित मॉडल प्रस्तुत किए गए।

अशोका सदन के कैडेट्स ने कार डिटेक्टिंग सिस्टम और फ्लड डिटेक्टिंग सिस्टम के मॉडल प्रदर्शित किए। इसके अतिरिक्त रॉकेट सिस्टम और फ्लोटिंग मॉडल भी प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे। एआई रोबोटिक्स क्लब ने रोबोटिक्स के अनेक आधुनिक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी तकनीकी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रदर्शनी में कैडेट्स द्वारा तैयार किए गए सभी मॉडलों को दर्शकों ने सराहा। मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसका महत्व समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से कैडेट्स में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ती है और वे इस विषय की ओर आकर्षित होते हैं।

सैनिक स्कूल में आयोजित इस विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से कैडेट्स को अपने वैज्ञानिक विचारों, तकनीकी कौशल और नवाचार आधारित परियोजनाओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story