चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल में अलंकरण समारोह, नवनियुक्त कैप्टेन्स ने ली शपथ
कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया की उपस्थिति में कैडेट मधुसुदन सिंह सहित अन्य छात्र नेतृत्व को आधिकारिक रैंक और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल के शंकर मेनन सभागार में सोमवार को गरिमामयी अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ विद्यालय के नवनियुक्त स्कूल एवं हाउस कैप्टेन्स को उनके पद की रैंक प्रदान कर जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार एवं सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।
जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर श्रीकुमार ने कैडेट मधुसुदन सिंह को स्कूल कैप्टन, कैडेट लक्की को स्कूल एजुजेंट, नरेंद्र कुमार को स्पोर्ट्स कैप्टन, परीक्षित को अकादमिक कैप्टन तथा आकाश कुमार सिंह को स्कूल मेस कैप्टन के रूप में आधिकारिक रैंक प्रदान की। इसी क्रम में विभिन्न हाउसों के नेतृत्व की कमान भी सौंपी गई, जिसमें लव हाउस के अमित, कुश हाउस के कृष्णा कुमार, प्रताप हाउस के देवेश कुमार आर्य, बादल हाउस के प्रिंस, हमीर हाउस के शुभम कुमार दुबे, कुम्भा हाउस के कमलेन्द्र कुमार, सांगा हाउस के हर्षवर्धन सिंह और पद्मिनी हाउस की नंदनी को संबंधित हाउस मास्टर्स एवं सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने हाउस कैप्टेन्स के रूप में रैंक अलंकृत की।
समारोह के आधिकारिक चरण में कार्यक्रम प्रभारी अमित कुमार झा ने सभी नवनियुक्त कैप्टेन्स को पद एवं गोपनीयता के साथ पूर्ण निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन करने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने सभी कैडेट्स को बधाई देते हुए संबोधित किया और उन्हें अपने दायित्वों का नियमानुसार एवं पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यह समारोह न केवल कैडेट्स के नेतृत्व कौशल को मान्यता देने का प्रतीक बना, बल्कि विद्यालय के अनुशासित परिवेश में भविष्य के सैन्य नेतृत्व की नींव को और सुदृढ़ कर गया।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
