चित्तौड़गढ़ सैनिक स्कूल में शनिवार को आयोजित क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कैडेट्स ने अपनी शारीरिक क्षमता, सहनशक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में स्कूल के सभी सदनों के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। अलग-अलग आयु वर्गों में आयोजित दौड़ में खिलाड़ियों ने प्रतिस्पर्धा करते हुए स्थान हासिल किए, जबकि बादल हाउस ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की।

प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल ईशा ठकराल एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य कर्नल जसरोटिया रहे। स्कूल के सीनियर मास्टर ओंकार सिंह एवं प्रतियोगिता संयोजक मनोज कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि कैडेट्स में मानसिक दृढ़ता, सहनशक्ति, हाउस स्पिरिट और स्पोर्ट्समैन स्पिरिट विकसित करने के साथ उनके बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता को कुल आठ वर्गों में विभाजित किया गया। इनमें सब जूनियर, जूनियर कक्षा सातवीं से आठवीं बालक-बालिका, सीनियर कक्षा नवीं एवं दसवीं बालक-बालिका तथा सीनियर कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं बालक-बालिका वर्ग शामिल रहे।

प्रतियोगिता के तहत सीनियर वर्ग की 12 किलोमीटर दौड़ स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड से शुरू हुई। इसका मार्ग ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य आवास, कर्मचारी क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल का मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, डगला का खेड़ा, आरके कॉलोनी, जिंक स्कूल और होटल एलिगेंस से होकर स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुआ।

सीनियर वर्ग की 8 किलोमीटर दौड़ भी स्कूल के हेलीपैड ग्राउंड से शुरू हुई। इसके निर्धारित मार्ग में ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य आवास, कर्मचारी क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल का मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, डगला का खेड़ा, आरके कॉलोनी, यू-टर्न, आरटीओ कार्यालय, नया गेट, स्विमिंग पूल, शैक्षणिक ब्लॉक ट्रांसफार्मर, अधिकारी आवास और पद्मिनी हाउस शामिल रहे। दौड़ का समापन स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर हुआ।

जूनियर वर्ग की 6 किलोमीटर दौड़ हेलीपैड ग्राउंड से प्रारंभ होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य निवास, स्टाफ क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, स्कूल मुख्य द्वार, कपासन सर्कल, स्कूल नया गेट, स्विमिंग पूल, अकादमिक ब्लॉक, ट्रांसफार्मर, अधिकारी निवास और पद्मिनी हाउस से होते हुए स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर समाप्त हुई।

वहीं, सब जूनियर वर्ग की 4 किलोमीटर दौड़ हेलीपैड ग्राउंड से शुरू होकर ट्रांसफार्मर, प्रशासनिक ब्लॉक, प्रशासन ब्लॉक के पीछे नींबू का बगीचा, घुड़साल, बादल हाउस, प्रधानाचार्य निवास, स्टाफ क्वार्टर, नया स्कूल गेट, स्विमिंग पूल, शैक्षणिक ब्लॉक, ट्रांसफार्मर और अभिभावक अतिथि गृह से होकर स्कूल के एथलेटिक ग्राउंड पर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता के परिणामों में सब जूनियर बालिका वर्ग में कैडेट वंशिका ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर बालक वर्ग में विक्नांत प्रथम, कविन्द्र द्वितीय और हेमन्त तृतीय रहे।

जूनियर कक्षा सातवीं से आठवीं बालक वर्ग में पार्थ जैलदार ने प्रथम, नयन ने द्वितीय और शिवप्रताप ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में गुंजन मीना प्रथम, यशविनी द्वितीय और अदिति स्वस्तिक तृतीय स्थान पर रही।

सीनियर कक्षा नवीं एवं दसवीं बालक वर्ग में मयंक ने प्रथम, अनुज ने द्वितीय और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंकिता प्रथम, अक्षिता द्वितीय और मिनिषा तृतीय स्थान पर रही।

सीनियर वर्ग कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं बालक वर्ग में कुम्भा हाउस के युवराज ने प्रथम, सांगा हाउस के समर ने द्वितीय और बादल हाउस के मंजीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, सीनियर वर्ग कक्षा ग्यारहवीं बालिका वर्ग में नव्या प्रथम, नीतू द्वितीय और रुतवी तृतीय स्थान पर रही।

सदनवार परिणामों में बादल हाउस ने प्रथम, प्रताप हाउस ने द्वितीय और हमीर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संयोजन मनोज कुमार सिंह और सीएचएम एम नवीन कुमार ने किया। समापन पर मुख्य अतिथि कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने विजेता कैडेट्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए, जबकि विजेता सदनों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से कैडेट्स को शारीरिक दक्षता के साथ अनुशासन, सहनशक्ति और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का अवसर मिला।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story