चित्तौड़गढ़। राजस्थान में पिछले दो वर्षों से सफाई भर्ती को लेकर वाल्मीकी समुदाय की नाराजगी मंगलवार को एक बार फिर खुलकर सामने आई। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के बैनर तले समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर जिला कलक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और राज्य सरकार की ओर से जारी सफाई कर्मचारियों की संविदा भर्ती विज्ञप्ति पर गंभीर आपत्ति दर्ज कराई।

ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा जारी सफाई कर्मचारियों की संविदा भर्ती वाल्मीकी समाज के साथ धोखा है। समाज का आरोप है कि भर्ती विज्ञप्ति में कहीं भी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि संविदा अवधि कितने वर्षों की होगी। साथ ही न्यूनतम मजदूरी 7410 रुपये निर्धारित की गई है, जो जीवन-यापन के लिए पर्याप्त नहीं है।

समाज ने विज्ञप्ति के क्रमांक 1, 2 और 3 को पूर्णतया निराधार बताते हुए इसकी कड़ी आलोचना की। ज्ञापन में मांग की गई कि भर्ती प्रक्रिया में वाल्मीकी समाज के परंपरागत परिवारों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही संविदा भर्ती व्यवस्था समाप्त कर राज्य सफाई कर्मचारी भर्ती की तर्ज पर नियम लागू किए जाएं, आरक्षण प्रणाली हटाकर नई भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाए तथा भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त में वाल्मीकी समाज को अनुभव संबंधी छूट प्रदान की जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस भर्ती में आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि वर्तमान में किसी भी राजकीय भर्ती में ऐसी शर्त लागू नहीं है। समाज का आरोप है कि सरकार मनमाने नियम बनाकर वाल्मीकी समाज को भ्रमित कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि वर्तमान भर्ती प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाकर नए नियमों के साथ नई विज्ञप्ति जारी की जाए। चेतावनी दी गई कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो समाज पूरे राजस्थान में उग्र आंदोलन करेगा।

प्रदर्शन के दौरान विजय चौहान, महेंद्र राठौड़, राजन मल्होत्रा, छवि देशबन्धु, पुष्पा पंडित, राजेश आदिवाल, कमल किशोर, राधाकिशन टांक, सुरेश चांवरिया, सत्यनारायण चनाल, शिवम लोठ, युवराज कण्डारा, रवि गेंगट, हरीश गावरी, सन्नी लोठ, विवेक घारू, रामलाल लोठ, जाकिर हुसैन, हेमलता कोठियाना, विकास लोठ, शोभित अठवाल, विकास लोठ, राहुल सिंगोलिया, अजय कोठियाना, रतनलाल बेनीवाल, रोहन राठौड़, विनोद लोठ, शंभू नकवाल, विनोद छपरीबंद, लखन चनाल, संजय नकवाल, ममता देसाई, देवेश देसाई, प्रकाश सिंगोलिया, जगदीश मल्होत्रा, कालू नकवाल, श्याम घारू, सुन्दर, सीमा गोरण, सुमित कोठियाना और रतना राठौड़ सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story