आध्यात्मिक चेतना की पुंज साध्वी शिरोमणि यश कंवर महाराज का 11वां पुण्य स्मृति दिवस मंगलवार को चित्तौड़गढ़ के लाल जी का खेड़ा स्थित श्री नंदिनी गौशाला में अत्यंत श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्रावक-श्राविकाओं ने एकत्रित होकर गौ माता को गुड़ एवं हरी घास खिलाकर जीव दया का संकल्प दोहराया। वीरेंद्र पगारिया ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में गौशाला परिसर में विशेष रूप से 'यश चालीसा' का पाठ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक स्वर में पाठ कर धर्मलाभ अर्जित किया। यह आयोजन साध्वी श्री के प्रति अगाध श्रद्धा और समाज में गौसेवा के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा और सेवा कार्य के इस अवसर पर श्रमण संघ अध्यक्ष किरण डांगी सहित राजेश सेठिया, प्रदीप बाबेल, सुधीर जैन, संगीता चिप्पड़, सुनीता डांगी, सरोज नाहर, निर्मला कर्णावट, विमला पगारिया, इंद्रा चौरडिया, रेखा डांगी, श्वेता सेठिया, आशा कोठारी, कमला कर्णावट, लक्षीता कर्णावट, शान्ता बडाला, पुष्पा पगारिया और सपना बाबेल उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त राजेश पगारिया, प्रकाश पगारिया, धर्मवीर कोठारी, रतनलाल पोखरना, रतन लाल बोहरा, पदम पोखरना, लादुलाल कोठारी, मनोहरलाल सेठीया, गोतम सिंघवी, भगवतीलाल डांगी, चिनु कर्णावट, दीपक, दिनेश पगारिया, प्रमोद कोठारी, नवीन बाबेल, छीतर मल चंडालिया और महावीर सेठिया सहित कई श्रावक-श्राविकाओं ने अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। भक्ति और सेवा का यह संगम न केवल साध्वी यश कंवर महाराज की पावन स्मृतियों को जीवंत कर गया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को प्राणी मात्र के प्रति दया और सेवा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित भी किया।


Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story