रसल वाइपर निकलने से मचा हड़कंप, वन्य जीव प्रेमी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
चित्तौड़गढ़ के चामटीखेड़ा क्षेत्र में भवन निर्माण के दौरान सीमेंट के कट्टों के बीच जहरीला रसल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

चित्तौड़गढ़ के चामटीखेड़ा स्थित कालिका माता मंदिर के बगीचे में भवन निर्माण के दौरान सीमेंट के कट्टों के बीच रसल वाइपर सांप मिलने के बाद वन्य जीव प्रेमी पंकज सैन द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
चित्तौड़गढ़। शहर के चामटीखेड़ा क्षेत्र स्थित कालिका माता मंदिर ट्रस्ट के बगीचे में रसल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मच गया। बगीचे में भवन निर्माण कार्य के दौरान श्रमिकों को सीमेंट के खाली कट्टों के बीच सांप नजर आया, जिसके बाद इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई।
सांप निकलने की सूचना मिलते ही पड़ोसी अंकित लढ्ढा, संदीप लढ्ढा, दुर्ग स्थित कालिका मंदिर के पुजारी लाल सिंह सहित अन्य लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सांप के जहरीली प्रजाति का होने की जानकारी सामने आने के बाद उसके रेस्क्यू के लिए वन्य जीव प्रेमी को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर गोपाल नगर निवासी वन्य जीव प्रेमी पंकज सैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने जहरीली प्रजाति के रसल वाइपर सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रसल वाइपर के बगीचे में निकलने की घटना से कुछ समय के लिए मौके पर हड़कंप की स्थिति बनी रही।

Piyush Mundara, Chittorgarh
नाम: पियूष मूंदड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता
कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
अनुभव: साल 2013 से
विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग
बीट और कवरेज
- स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
- क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
- शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
- बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।
शैक्षणिक योग्यता
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
