चित्तौड़गढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शनिवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर से सांसद सीपी जोशी, जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। दौड़ कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू होकर सुभाष चौक तक पहुंची। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर आईएस रविन्द्र मेघवाल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इसके बाद प्रशिक्षु आईएएस मुद्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने नशा मुक्ति का संकल्प भी लिया।

आयोजन में सभापति अनिल ईनाणी, अतिरिक्त कलक्टर दिनेश धाकड़, राजलक्ष्मी गहलोत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा, आयुक्त रविन्द्र यादव, गौरव त्यागी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा तथा जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा स्काउट-गाइड, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, कॉलेज शिक्षा विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस सामूहिक दौड़ के माध्यम से चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और नशा मुक्ति के संकल्प को लेकर सहभागिता देखने को मिली।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story