चित्तौड़गढ़: रूद्रप्रतापसिंह राष्ट्रीय एयर राइफल प्रतियोगिता में राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व
चित्तौड़गढ़ के छात्र रूद्रप्रताप सिंह चुण्डावत का 14 वर्ष आयुवर्ग 10 मीटर एयर पीप साइट राइफल शूटिंग में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम में चयन। परिवारजन और समाज ने खुशी व्यक्त की। रूद्रप्रताप की उपलब्धि युवाओं में खेलों के प्रति प्रेरणा का स्रोत है।

चित्तौड़गढ़। जिले के ग्राम बिछोर निवासी और वर्तमान में दिल्ली पब्लिक स्कूल, निम्बाहेड़ा में अध्ययनरत छात्र रूद्रप्रताप सिंह चुण्डावत का चयन मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली 89वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में 14 वर्ष आयुवर्ग के 10 मीटर एयर पीप साइट राइफल शूटिंग स्पर्धा के लिए राजस्थान टीम में हुआ है।
राजस्थान टीम का दल राउप्रावि जाणियो की ढाणी, जोधपुर से 2 जनवरी को बिसनखेड़ी अकादमी, शारदा विहार बाल भवन, मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगा। रूद्रप्रताप सिंह के चयन ने उनके परिवार, समाजजन और खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ा दी है।
खास बात यह है कि रूद्रप्रताप सिंह के पिता, विजयसिंह चुण्डावत ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ एयर राइफल में भी उत्कृष्टता हासिल करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। उनके चयन पर हरिसिंह चुण्डावत, मदनसिंह, जवानसिंह, देवेन्द्रसिंह, राघवेन्द्रसिंह, भुपेन्द्रसिंह, जसवंतसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, रणवीरसिंह, राज्यवर्धनसिंह, खुष्मेंद्रसिंह, शूरवीरसिंह, दक्षराजसिंह और प्रद्युम्नसिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन और परिवारजन ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
यह उपलब्धि न केवल रूद्रप्रताप सिंह की व्यक्तिगत मेहनत और कौशल का प्रतीक है, बल्कि चित्तौड़गढ़ के युवाओं के लिए खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करती है।
- चित्तौड़गढ़ रूद्रप्रताप सिंह राष्ट्रीय एयर राइफल प्रतियोगितारूद्रप्रताप सिंह राजस्थान टीम चयन10 मीटर एयर पीप साइट राइफल शूटिंगचुण्डावत परिवार चित्तौड़गढ़दिल्ली पब्लिक स्कूल निम्बाहेड़ा छात्रराजस्थान युवा शूटर राष्ट्रीय प्रतियोगिता89वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूदमध्यप्रदेश बिसनखेड़ी अकादमी प्रतियोगिताराउप्रावि जाणियो की ढाणी जोधपुर से रवानाहरिसिंह चुण्डावत मदनसिंह जवानसिंह देवेन्द्रसिंह राघवेन्द्रसिंह भुपेन्द्रसिंह जसवंतसिंह राठौड़ विक्रमसिंह राठौड़ रणवीरसिंह राज्यवर्धनसिंह खुष्मेंद्रसिंह शूरवीरसिंह दक्षराजसिंह प्रद्युम्नसिंहRajasthan youth shooter national competitionRudrapratap Singh air rifle representation Rajasthan14-year-old shooter India national levelDPS Nimbahera student shooting championship

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
