चित्तौड़गढ़ में राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला दिन दोनों पारियों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले में आयोजित परीक्षा के दौरान दोनों पारियों में 70 प्रतिशत से अधिक अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहली पारी में 70.77 प्रतिशत और दूसरी पारी में 70.12 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।

पहली पारी में सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र आयोजित किया गया। इस पारी में कुल 4016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2842 परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 1174 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र हुआ, जिसमें 4016 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2816 ने परीक्षा दी और 1200 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

पहली पारी की तुलना में दूसरी पारी में 26 अभ्यर्थी कम पहुंचे। माना जा रहा है कि पहली पारी में प्रश्न पत्र खराब होने के कारण ये 26 परीक्षार्थी दूसरी पारी में परीक्षा देने नहीं पहुंचे।

परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को त्रि-स्तरीय जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। पूरे दिन किसी प्रकार की अव्यवस्था या बड़ी परेशानी सामने नहीं आई। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार केंद्रों पर सख्त जांच की गई और प्रतिबंधित सामान के साथ किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।

ड्रेस कोड का भी सख्ती से पालन कराया गया। सूट और दुपट्टे जैसे कपड़ों पर रोक होने के बावजूद कई महिला अभ्यर्थी दुपट्टा पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचीं। जांच के दौरान उनसे दुपट्टा हटवाया गया और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था के कारण परीक्षा केंद्रों पर पूरे समय अनुशासन बना रहा तथा परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू होकर समय पर समाप्त हुई।

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहेगा। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दो पारियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र लिया जाएगा। दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें हिंदी का प्रश्न पत्र होगा।

पहली पारी के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दूसरी पारी के लिए दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक प्रवेश की अनुमति रहेगी। दोनों पारियों के लिए 4263-4263 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं, जिनके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story