चित्तौड़गढ़। स्थानीय संस्था चित्तौड़गढ़ विक्टर राउण्ड टेबल 361 द्वारा शिक्षा को सहयोग प्रदान करने की दृष्टि से राउमावि घोसुंडी में पुस्तकालय स्थापित किया गया। प्रधानाचार्य राउमावि घोसुंडी दिलीप कुमार जैन ने बताया कि शिक्षा को समर्पित चित्तौड़गढ़ विक्टर राउण्ड टेबल 361 द्वारा स्थानीय विद्यालय में पुस्तकालय स्थापित कर शनिवार को उद्घाटन के साथ ही आरंभ किया गया।

मुख्य अतिथि और कार्यक्रम की गरिमा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु समदानी, दिलीप कुमार जैन, विशिष्ट अतिथि रौनक जैन, दीपक पगारिया, वैभव मालीवाल, रौनक ईनाणी, ऋषभ सिसोदिया एवं हेमेन्द्र कुमार सोनी संदर्भ व्यक्ति समसा सीडब्ल्यूएसएन के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य ने विद्यालयों में पुस्तकालय स्थापित करने की इस पहल की सराहना करते हुए इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा संस्था से ऐसी आशा व्यक्त की कि "भविष्य में इस प्रकार के प्रयास जारी रखे जिससे की विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम के साथ अन्य जानकारियां भी मिलती रहें जिसका प्रभाव उनके भावी जीवन को सफलता की मार्ग की ओर ले जाये।" विद्यालय की जानकारी भंवर सिंह चौहान द्वारा साझा की गई।

पुस्तकालय की सुविधाएं और नवाचार

पुस्तकालय में दो ग्लास डोर अलमारी, 10 गद्दीदार कुर्सी, एक बड़ा टेबल, पुस्तकें उपलब्ध कराई गयी तथा कक्ष का सौदर्यीकरण कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पांच नव प्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संस्थान द्वारा बेग भेंट किये गये। कार्यक्रम के अंत में पुस्तकालय कक्ष का पदाधिकारियों द्वारा मोलीबंद खोल कर उद्घाटन कर विद्यालय को सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ पार्वती काकानी, रतन लाल गुर्जर, भेरूलाल ओझा, देवेंद्र मीणा, कालू लाल बेरवा, देवी लाल बेरवा, भरत मीणा, महिपाल सिंह एंव अभिभावक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे हैं।

Piyush Mundara, Chittorgarh

Piyush Mundara, Chittorgarh

नाम: पियूष मूंदड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)

अनुभव: साल 2013 से

विशेष रुचि: अपराध (क्राइम) और वन्य जीव (Wildlife) रिपोर्टिंग

बीट और कवरेज 

  • स्थानीय समाचार: चित्तौड़गढ़ जिला और संबंधित तहसीलों की सभी स्थानीय खबरों की नियमित कवरेज।
  • क्राइम एवं वन्य जीव: पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, अपराध संबंधी घटनाओं के साथ-साथ वन्य जीव और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, संगठनात्मक गतिविधियां और क्षेत्रीय राजनीतिक घटनाक्रम।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक निर्णय, जनसुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा।
  • शिक्षा एवं स्वास्थ्य: शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे, चिकित्सा सेवाएं और स्वास्थ्य योजनाओं का कवरेज।
  • बिज़नेस: स्थानीय बाजार, व्यापारिक गतिविधियां और आर्थिक समाचार।

शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story