चित्तौड़गढ़ राइफल शूटिंग: वंदना शक्तावत ने लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड
बानसी विद्यालय की छात्राओं ने 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर राज्य स्तर पर जगह बनाई।

तस्वीर में दो छात्राएं गले में मेडल पहने हाथ में ट्रॉफी पकड़े दिख रही हैं।
उपखंड क्षेत्र के खोड़िया खेड़ा निवासी वंदना शक्तावत ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयुवर्ग के ओपन साइट 10 मीटर वर्ग में लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य स्तर पर चयन करवाया है।
वंदना शक्तावत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बानसी में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। वह कल्याण सिंह शक्तावत की पुत्री हैं।
बांसी विद्यालय की आयु वर्ग 19 में दिव्या प्रजापत ने गोल्ड, अनीशा राठौड़ ने सिल्वर और भावना शक्तावत ने ब्रोंज मेडल जीतकर राज्य स्तर पर चयन करवाया है। तीनों छात्राओं ने राज्य स्तर पर चयन के साथ उपखंड क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
सभी छात्राओं ने व्याख्याता गोविंद सिंह शक्तावत के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता की तैयारी की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छात्राओं के पदक और राज्य स्तर पर चयन ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धि को सामने रखा है।

Pradeep Vaishnav, Chittorgarh
नाम: प्रदीप वैष्णव
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: बड़ी सादड़ी तहसील
अनुभव: 26 साल (सन 2000 से 'प्रातःकाल' के साथ कार्यरत)
परिचय
प्रदीप वैष्णव बड़ी सादड़ी तहसील क्षेत्र के एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह स्थानीय समाचारों, सामाजिक गतिविधियों, शिक्षा और क्राइम रिपोर्टिंग के क्षेत्रों में मुख्य रूप से सक्रिय हैं। वह सामाजिक, शैक्षणिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रखते हैं। तथ्यात्मक और सरल रिपोर्टिंग को प्राथमिकता देना तथा जनहित से संबंधित विषयों को निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय समाचार: बड़ी सादड़ी तहसील और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय व सामाजिक मुद्दों की रिपोर्टिंग।
- क्राइम: क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, पुलिस कार्रवाई और अपराध से जुड़े मामलों की कवरेज।
- शिक्षा: शैक्षणिक गतिविधियां, विद्यार्थियों से जुड़े विषय और शिक्षा संबंधी समाचार।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
B.A. जर्नलिज्म (पत्रकारिता में स्नातक)
