बेगूं (प्रातःकाल संवाददाता)। 70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के तहत छात्रा क्रिकेट 17 वर्ष वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावड़दा की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रतियोगिता 20 से 23 सितंबर तक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करसाना, ब्लॉक डूंगला, जिला चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में रावड़दा विद्यालय की टीम ने प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम की चार छात्राओं कोमल कुमारी हजूरी, मोनिका हजूरी, रिंकू कुमारी हजूरी एवं काजल धोबी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

चयनित छात्राएं चित्तौड़गढ़ जिले की टीम के साथ 28 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आर.पी.सी.बी. उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुजानगढ़ (जिला चूरू) में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

उपविजेता टीम की प्रभारी हिम्मत सिंह भाटी एवं लाड कुमारी धाकड़ रहे। टीम की उपलब्धि पर 24 सितंबर को स्थानीय विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम पंचायत रावड़दा प्रशासक राजकुमार सेन एवं प्रधानाचार्य विक्रमराम मीणा सहित बालमुकुंद शर्मा, राम रूप मीणा, पीयूष शर्मा, विकास पांचाल, कालूलाल खटीक, भागचंद बलाई, रामेश्वरलाल धाकड़, सुनील कुमार मीणा सहित विद्यालय के कार्मिकों ने खिलाड़ियों एवं टीम प्रभारियों का स्वागत-सम्मान किया।

समारोह में राज्य स्तर पर चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं दी गईं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता रहने के साथ चार छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन रावड़दा विद्यालय की टीम के लिए इस प्रतियोगिता की प्रमुख उपलब्धि रही।

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

Deepanshu Sharma, Chittorgarh

नाम: दीपांशु शर्मा

वर्तमान पद: रिपोर्टर (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: बेगू तहसील (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक एवं प्रशासनिक

अनुभव: 8 वर्ष (कुल)

कार्यक्षेत्र और विशेषज्ञता

  • राजनीतिक विश्लेषण: बेगू क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों का विश्लेषण और राजनीतिक घटनाक्रमों की कवरेज।
  • जनसमस्याएं: आमजन की समस्याओं, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सुविधाओं से संबंधित समाचार।
  • त्वरित कवरेज: क्षेत्र में घटने वाली घटनाओं, दुर्घटनाओं और तात्कालिक खबरों की सबसे पहले कवरेज।
  • प्रशासनिक खबरें: प्रशासनिक निर्णयों, विभागीय कार्यप्रणालियों और अंदरूनी (अंदर खाने की) खबरों की सटीक जानकारी।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • प्रातःकाल: पिछले 3 वर्षों से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर बेगू तहसील में कार्यरत हैं।
  • पूर्व अनुभव: इससे पहले 5 वर्ष पूर्व से सांध्यकालीन दैनिक 'कवर स्टोरी' समाचार पत्र से जुड़े हुए थे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

कला स्नातक (B.A.)

Next Story